भारत की तटरेखा 7516.6 किमी (मुख्य भूमि: 5422.6 किमी; द्वीप क्षेत्र: 2094 किमी) है। यह हिंद महासागर से घिरा है - विशेष रूप से पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण पश्चिम में लक्षद्वीप सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर।
महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और गोवा का कोंकण/मालाबार तट पश्चिमी घाट पर स्थित है। जबकि, पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी और पूर्वी घाट के बीच एक विस्तृत क्षेत्र फैला हुआ है, जिसे कोरोमंडल तट कहा जाता है। भारतीय राज्य जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, दमन और दीव और लक्षद्वीप अरब सागर के सामने हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी के सामने हैं। इस लेख के माध्यम से हम भारत के प्रसिद्ध तटों की सूची पढ़ेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा शहर कौन-सा है, जानें
भारत में प्रसिद्ध समुद्र तट
समुद्रतट का नाम | जगह |
ऋषिकोंडा बीच, भीमुनिपट्टनम, मंगिनापुडी बीच, वोडारेवु बीच, मायपैड बीच | आंध्र प्रदेश |
कोल्वा बीच, डोना पाउला, मिरामार, अंजुना, वागाटोर बीच, अरामबोल बीच, अंगोडा बीच | गोवा |
पोरबंदर बीच, चोरवाड बीच, बेट द्वारका, सोमनाथ और वेरावल बीच, मांडवी बीच, गोपनाथ बीच | गुजरात |
देवबाग बीच, ओम बीच और कुटले बीच, परंबूर बीच, उल्लाल बीच, मुरुदेश्वर, मालपे बीच, मरावन्थे, कारवार बीच | कर्नाटक |
लाइटहाउस बीच, रॉकहोम बीच, समुद्र बीच, अशोक बीच, कप्पड़, कोवलम, वर्कला, थिरुमुल्लवरम, वाइपीन और गुंडू द्वीप, चेराई बीच, अल्लेप्पी बीच, वेली बीच, बेकल बीच, शांगुमुघम बीच, कोवलम बीच | केरल |
कावारत्ती, मिनिकॉय, कदमत, बंगाराम | लक्षद्वीप |
गणपतिपुले, वेलनेश्वर, मार्वे, मनोरी और गोराई, जुहू, चौपाटी, बस्सिएन, अलीबाग मुरुद जंजीरा, दहानू, मांडवा, किहिम बीच, श्रीवर्धन, हरिहरेश्वर, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग, वेंगुरला, मालवन | महाराष्ट्र |
पुरी, चांदीपुर, गोपालपुर-ऑन-सी, गहिरमाथा बीच, पारादीप, बोलिघई बीच, कोणार्क बीच | ओडिशा |
कॉर्बिन कोव, हैवलॉक द्वीप के समुद्र तट, नील द्वीप के समुद्र तट, चिरिया टापू के समुद्र तट, वंडूर | अंडमान और निकोबार द्वीप |
पुडुचेरी के समुद्र तट | पुडुचेरी |
पुलिकट, कोवलॉन्ग, मरीना बीच, पिचावरम, कुरुसादा द्वीप, वट्टिकोताई, सदुरंगापट्टिनम बीच, मंडपम, महाबलीपुरम | तमिलनाडु |
दीघा बीच, शंकरपुर बीच, फ्रेजरगंज, गंगा सागर | पश्चिम बंगाल |
देवका (या द्वारका तट), जयपोर तट | दमन |
जालंधर बीच, चक्रतीथ बीच, नागोआ बीच | दीव |
पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी भारत को श्रीलंका से इसके निकटतम दक्षिण-पूर्व में अलग करती है। भारत का क्षेत्रीय जल तट आधार रेखा से 12 समुद्री मील (13.8 मील; 22.2 किमी) की दूरी तक समुद्र में फैला हुआ है।
पढ़ेंः भारत के 10 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation