उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां हर जिले की अपनी विशेषता है, जो एक जिले को दूसरे जिले से अलग बनाती है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलग-अलग शहर बसे हुए हैं, जहां शहरी और ग्रामीण, दोनों प्रकार की आबादी रहती है। इन जिलों में आबादी का आंकड़ा भी विभिन्न है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
यहां सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। यहां सबसे बड़ा लखनऊ मंडल है।
सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश में सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा शहर
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग शहर बसे हुए हैं, जिनकी अपनी संस्कृति, परंपराएं और मान्यताएं हैं। हालांकि, यहां सबसे छोटे शहर की बात करें, तो यह कासगंज शहर है।
किस प्रकार है सबसे छोटा शहर
अब सवाल है कि आखिर कासगंज किस प्रकार सबसे छोटा शहर है, तो आपको बता दें कि साल 2011 में यहां की आबादी 101,241 दर्ज की गई थी, जो कि प्रदेश के बाकी शहरों की तुलना में सबसे कम थी। ऐसे में कासगंज प्रदेश के सबसे छोटे शहर के रूप में दर्ज है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation