भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ हो गया है। विविध सरस-संस्कृति वाला यह राज्य अपनी अनूठी पंरपराओं और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है।
आपने उत्तर प्रदेश की काशी के बारे में तो जरूर सुना होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा गांव छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के कुल जिलों के बारे में जान लेते हैं। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 351 तहसील मौजूद हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश में कुल गांव
उत्तर प्रदेश गांवों से परिपूर्ण वाला राज्य है। यहां अलग-अलग जिलों में आपको गांव देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में हर जिले में ग्रामीण आबादी भी रह रही है। अब बात करें, उत्तर प्रदेश में कुल गांवों की संख्या कि, तो प्रदेश में 95 हजार से अधिक गांव मौजूद हैं। प्रदेश में अधिकांश आबादी ग्रामीण परिवेश में ही रहती है।
क्या होता है काशी का अर्थ
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में इकलौता शहर है, जिसे हम काशी के रूप में भी जानते हैं। यह शहर कोई और नहीं, बल्कि वाराणसी शहर है, जहां वरूण और असी नदियों का प्रवाह होता है। भगवान शिव की इस नगरी को हम काशी के रूप में भी जानते हैं। काशी के अर्थ की बात करें, तो जिस स्थान से ज्ञान का प्रकाश चारों दिशाओं में फैलता है, उसे काशी कहा जाता है।

कौन-सा गांव है छोटी काशी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील का गांव है नाहिल, जहां छोटे-बड़े मिलाकर करीब 100 मंदिर हैं। साथ ही गांव के चारों कोनों पर भी मंदिर बने हुए हैं। यहां हर घर और गली में मंदिर देखने को मिल जाएगा, जिनकी अधिक मान्यताएं हैं। यही वजह है कि यहां लोग दूर-दूर से आस्था लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रदेश के इस गांव को छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation