भारत के दिग्गज बल्लेबाज और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है.
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यह नया कीर्तिमान अपने नाम किया. इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा. रोहित ने अब तक डब्ल्यूटीसी में 26 टेस्ट की 42 पारियों में 2,097 रन बनाए हैं.
विराट टॉप 10 में शामिल:
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग कोहली दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए है. विराट अभी तक 35 टेस्ट मैचों की 57 पारियों में 2101 रन बनाये है. उन्होंने अभी तक डब्ल्यूटीसी में चार शतक और 9 अर्द्धशतक लगाये है.
इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर:
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट टॉप पर है. रूट के नाम इस टेस्ट चैंपियनशिप में 3987 रन दर्ज है. जो रूट ने 2019-2023 के स्पैन में 47 मैचों की 86 पारियों में लगभग चार हजार बनाये है. रूट के नाम 12 शतक और 16 अर्द्धशतक दर्ज है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन है जिन्होंने अभी तक 3641 रन बनाये है. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (3,223) और चौथे स्थान पर बेन स्टोक्स (2,710) और 5वें पर बाबर आजम (2,570) हैं.
यह भी देखें: T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
डब्ल्यूटीसी में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज:
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट नीचे दी गयी है. विराट इस लिस्ट में इकलौते भारतीय है.
डब्ल्यूटीसी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज | ||||
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | 100/50 |
जो रूट | 47 | 86 | 3987 | 12/16 |
मार्नस लाबुशेन | 40 | 71 | 3641 | 11/15 |
स्टीव स्मिथ | 40 | 67 | 3223 | 9/15 |
बेन स्टोक्स | 40 | 73 | 2710 | 7/12 |
बाबर आजम | 28 | 48 | 2570 | 8/15 |
उस्मान ख्वाजा | 27 | 49 | 2412 | 7/11 |
डेविड वार्नर | 37 | 65 | 2326 | 5/7 |
ट्रैविस हेड | 36 | 58 | 2304 | 5/11 |
फ्रैंक मदुशंका करुणारत्ने | 24 | 45 | 2160 | 6/12 |
विराट कोहली | 35 | 57 | 2101 | 4/9 |
कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड:
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने पहले टेस्ट में 18 रन बनाते ही सुपरस्पोर्ट पार्क में सबसे ज्यादा रन (244*) बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए उन्होंने इस मामले में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया.
कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. विराट ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 112 टेस्ट मैच की 188 पारियों में 8,714 रन बनाये है. टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम 29 शतक और 29 अर्धशतक दर्ज है. विराट का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन है.
यह भी देखें:
T20I में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
किन संघर्षों से गुजरे है रिंकू सिंह, पढ़ें 'सिक्सर किंग' की अनकही कहानी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation