उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।
ऐसे में यहां ग्रामीण और शहरी, दोनों ही वर्ग में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। आपने प्रदेश के अलग–अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या है उत्तर प्रदेश का इतिहास
उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्कियों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगल पहुंचे, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया, जिसकी कमान नवाबों के हाथों में दे दी।
वहीं, जब ब्रिटिश शासन हुआ, तो उन्होंने उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया, जिसे बाद में अवध सूबे में मिला दिया गया और इसे संयुक्त प्रांत नाम दिया गया। देश आजाद हुआ और संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और तहसील
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिसके साथ यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इन जिलों में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं। ये सभी कुल 18 मंडलों में आते हैं।
उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या
भारत में अंतिम बार साल 2011 में जनगणना की गई थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।
उत्तर प्रदेश की कुल ग्रामीण और शहरी जनसंख्या
साल 2011 में उत्तर प्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या 59.43 फीसदी रही थी, जबकि शहरी जनसंख्या 40.57 फीसदी दर्ज की गई थी।
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज है। यहां की जनसंख्या 44,81,518 दर्ज की गई थी।, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक ग्रामीण जनसंख्या थी।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत ने पहली बार इस्तेमाल किया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, जानें क्यों है खास
Comments
All Comments (0)
Join the conversation