उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब साढ़े 16 फीसदी थी।
राज्य की इस आबादी में अलग-अलग वर्ग रहते हैं, जिसमें एक स्लम आबादी भी शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक स्लम आबादी वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ मूल जानकारी ले लेते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ब्रिटिश काल में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में 1877 में इसका नाम उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत हुआ। साल 1902 से यह संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध के नाम से जाना जाने लगा।
वहीं, 1937 से इसका नाम संयुक्त प्रांत हो गया। देश की आजादी के बाद प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33 फीसदी एरिया है। साथ ही भारत की कृषि, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में प्रदेश का महत्त्वपूर्ण स्थान है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। साथ ही यहां 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है, वहीं सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक स्लम आबादी वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक स्लम आबादी वाले जिले की बात करें, तो यह मेरठ जिला है।
कितनी है जिले में स्लम आबादी
मेरठ की कुल आबादी की बात करें, तो साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक, यह संख्या 344,36,89 है। इसमें से करीब 42 फीसदी आबादी ऐसी है, जो कि स्लम एरिया में रहती है। यही वजह है कि इस जिले को प्रदेश में सर्वाधिक स्लम आबादी वाले जिले के रूप में भी जाना जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation