दुनिया का इकलौता गांव, जहां पुरुषों की है No Entry
दुनिया में आपने अलग-अलग गांवों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया के ऐसे गांव के बारे में जानते हैं, जहां सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। खास बात यह है कि यहां किसी भी पुरुष को आने की अनुमति नहीं है। कौन-सा है यह गांव, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दुनिया में अलग-अलग गांव मौजूद हैं। हर गांव की अपनी विशेषता, परंपराएं, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत होती है। हालांकि, क्या आपने कभी दुनिया के किसी ऐसे गांव के बारे में पढ़ा है, जहां सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। आपको बता दें कि दुनिया में ऐसा गांव मौजूद है, जहां सिर्फ महिलाओं का शासन चलता है। खास बात यह है कि इस गांव में पुरुषों का प्रवेश भी नहीं है। क्या आप जानते हैं कि यह गांव कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या है गांव का नाम
सबसे पहले हम गांव के नाम के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि यह गांव उमोजा गांव है। यह गांव उत्तरी केन्या के सांबुरू काउंटी में स्थित है। इस गांव को पुरुषों के लिए नो इंट्री जोन माना जाता है।
कब हुई थी गांव की स्थापना
गांव की स्थापना की बात करें, तो इस गांव की स्थापना रेबेका लोलोसोली के नेतृत्व में 15 महिलाओं के एक समूह द्वारा की गई थी। दरअसल, ये वे महिलाएं थीं, जो यौन हिंसा, बाल विवाह या घरेलू हिंसा का शिकार थीं या फिर जिन्हें समुदाय या पति द्वारा छोड़ दिया गया था। इन महिलाओं ने मिलकर गांव की स्थापना की थी।
महिलाओं के लिए है आश्रयस्थल
वर्तमान में यह गांव उन महिलओं के लिए आश्रयस्थल है, जो अपने समाज से बाहर कर दी गई हैं या फिर जिन्हें उनके पति द्वारा छोड़ दिया गया है। ऐसे में यहां किसी भी उम्र की महिलाएं आकर रह सकती हैं। यह गांव पूरी दुनिया में पुरुष हिंसा से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करता है।
सिर्फ 18 वर्ष तक रहते हैं पुरुष
यहां रहने वाली महिलाएं अपने साथ अपने बच्चों को भी रख सकती हैं, लेकिन बच्चे जब 18 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें यह गांव छोड़ना होता है। इसके बाद वे दोबारा इस गांव में नहीं आ सकते हैं। यही वजह है कि यह गांव पूरी तरह से पुरुष मुक्त गांव कहलाता है।
महिलाएं लेती हैं निर्णय
इस गांव में रहने वाली कुछ प्रमुख महिलाएं ही गांव के निर्णय लेती हैं। ऐसे में यह गांव महिला प्रधान गांव है। यहां हर उम्र की महिलाएं रहती हैं, जो कि सामाजिक ताना-बाना से दूर एकांत और शांति में जीवन जीने की चाह रखती हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का सबसे पढ़ा-लिखा गांव कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.