pH स्केल पर आधारित प्रश्न और उत्तर

May 12, 2017, 12:17 IST

किसी भी विलयन का pH मान एक संख्या है जो विलयन की अम्लता और क्षारकता को दर्शाता है| यह हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि pH मान के आधार पर ही विलयन के अम्लीय, क्षारीय या उदासीन होने का निर्धारण किया जाता है| इस लेख में हम pH स्केल पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न दे रहे हैं जिससे आपको विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी, साथ ही pH स्केल की अवधारणा के संबंध में आपकी समझ और भी विकसित होगी|

किसी भी विलयन का pH मान एक संख्या है जो विलयन की अम्लता और क्षारकता को दर्शाता है| किसी भी विलयन का pH मान संख्यात्मक रूप में द्रवीभूत हाइड्रोजन आयन (H+) के विलोम के लघुगणक के बराबर होता है। इसलिए किसी विलयन के pH को हाइड्रोजन आयन के ऋणात्मक लघुगणक के रूप में जाना जाता है। इस लेख में हम pH स्केल पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न दे रहे हैं जिससे आपको विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी, साथ ही pH स्केल की अवधारणा के संबंध में आपकी समझ और भी विकसित होगी|

PH-Scale

Source: www.abundanthealthcenter.com

1. pH स्केल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(i) यह किसी विलयन के द्रवीभूत हाइड्रोजन आयन (H+) का ऋणात्मक लघुगणक है|

(ii) यह किसी विलयन के द्रवीभूत हाइड्रोजन आयन (H+) का धनात्मक लघुगणक है|

(iii) यह 14 बिन्दुओं वाला पैमाना (स्केल) है|

(iv) pH बाह्य (extrinsic) गुण का उदाहरण है|

 सही विकल्प हैं:

A. (i) और (iii)

B. (ii) और (iii)

C. (i), (iii) और (iv)

D. केवल (ii)

Ans. C

2. pH स्केल का उदासीन मान कितना होता है?

A. 5 से कम

B. 7 के बराबर

C. 8 से कम

D. 10 से कम

Ans. B

3. pH स्केल का आविष्कार किसने किया था?

A. एस. पी. एल. सोरेन्सन

B. बेंजामिन फ्रैंकलिन

C. हेनरी मोसले

D. विलियन रोंटजन

Ans. A

4. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में pH स्केल एक महत्वपूर्ण मापक यंत्र है?

A. औषधि

B. वानिकी

C. खाद्य विज्ञान

D. उपरोक्त सभी

Ans. D

धातुओं के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

5. बहुत ही गाढ़े अम्लीय विलयन का pH मान कितना होता है?

A. 7 से कम

B. 5 से कम

C. 2 से कम

D. शून्य से कम

Ans. D

6. हम समुद्री जल का pH क्यों मापते हैं?

A. यह जंग से संबंधित रिसर्च में मदद करता है|

B. यह कृषि से संबंधित गतिविधि में मदद करता है।

C. यह किण्वन में मदद करता है।

D. यह नसबंदी में मदद करता है|

Ans. A

7. बफर विलयन (Solution) की परिभाषा क्या है?

A. यह एक ऐसा विलयन है जिसमें अम्ल या क्षार की थोड़ी मात्रा डालने पर विलयन का pH मान बदल जाता है|

B. यह एक ऐसा विलयन है जिसमें अम्ल या क्षार की थोड़ी मात्रा डालने पर विलयन का pH मान नहीं बदलता है|

C. यह एक ऐसा विलयन है जो अधिकांश रासायनिक अभिक्रियाओं में pH  मान को उदासीन रूप में प्रयोग नहीं करता है|

D. मेथनोइक अम्ल का विलयन प्रभवि बफर विलयन का उदाहरण है|

Ans. B

8. खाने के बाद लार का pH मान कितना होता है?

A. 4.8

B. 5.8

C. 6.8

D. 4 से कम

Ans. B

एसिड (अम्ल): संकल्पना, गुण और उपयोग

9. शुद्ध जल का pH मान कितना होता है?

A. 7 से कम

B. 7 से अधिक

C. 7 के बराबर

D. 14 से अधिक

Ans. C

10.  हम यह कैसे जान सकते हैं कि कोई विलयन अम्लीय है

A. यदि उसका pH मान 7 से कम है|

B. यदि उसका pH मान 7 से अधिक है|

C. यदि उसका pH मान 5 से कम है|

D. यदि उसका pH मान 5 है|

Ans. A

11. यदि कोई विलयन क्षारीय है तो लिटमस टेस्ट का परिणाम क्या होगा?

A. लाल लिटमस पत्र नीला हो जाएगा|

B. नीला लिटमस पत्र लाल हो जाएगा|

C. लिटमस पत्र के रंग में कोई बदलाव नहीं होगा|

D. लिटमस पत्र का रंग नारंगी गुलाबी हो जाएगा|

Ans. A

12.  टूथपेस्ट का pH मान कितना होता है?

A. इसका मान 3 से 10 के बीच होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कितना एडिटिव (additive) मिलाया गया है|

B. इसका मान 5 से 12 के बीच होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कितना एडिटिव (additive) मिलाया गया है|

C. इसका मान 7 से 14  के बीच होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कितना एडिटिव (additive) मिलाया गया है|

D. इसका मान 6 से 8 के बीच होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कितना एडिटिव (additive) मिलाया गया है|

Ans. A

13. शुद्ध एल्कोहल का pH मान कितना होता है?

A. 7

B. 7.33

C. 7.80

D. 8

Ans. B

14.   पानी का आयनीकरण स्थिरांक Kw है और इसका मान है:

A. 1 x 10-7

B. 1 x 107

C. 1 x 1014

D. 1 x 10-14

Ans. D

15. एक अम्लीय विलयन में होता है:

A. हाइड्रॉक्साइड आयनों की तुलना में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता कम होती है।

B. हाइड्रोजन आयनों की तुलना में हाइड्रॉक्साइड आयनों की सान्द्रता अधिक होती है।

C. हाइड्रॉक्सिल आयनों की सान्द्रता अधिक होती है।

D. हाइड्रोक्साइड और हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता बराबर होती है|

Ans. B

पीएच (pH) स्केल की संकल्पना और महत्व

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News