This is an archived article last updated on Nov 26, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में है पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था, जानें

Last Updated: Nov 26, 2023, 12:30 IST

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 7 जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत इन जिलों में पुलिस के मुखिया के तौर पर पुलिस कमिश्नर को नियुक्त किया गया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट
उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट

उत्तर भारत में यदि प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। क्योंकि, राजनीतिक, धार्मिक, आर्थिक और भौगोलिक रूप से यह राज्य अहमियत रखता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी दर्ज किया गया है।

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिनकी कुल संख्या 75 है। इस कड़ी में प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं, जिनके तहत प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू किया गया है।

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि प्रदेश के किन-किन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू है और यह क्या होती है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कितना बड़ा, जानें



क्या होती है पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि पुलिस कमिश्नरेट क्या होता है। आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों के पास अधिक शक्तियां होती हैं। ऐसे में उन्हें किसी अपराधी की गिरफ्तारी या कानून व्यवस्था को लागू करने के लिए किसी भी नागरिक अधिकारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। पुलिस स्वयं से निर्णय लेकर जनपदों में कानून व्यवस्था को बेहतर रूप से बनाए रखने का प्रयास करती है। 

 

पुलिस कमिश्नरेट के क्या फायदे हैं

अब सवाल है कि आखिर पुलिस कमिश्नेरट सिस्टम के क्या फायदे हैं। दरअसल, शहरों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रतिक्रिया समय में सुधार करने के साथ पुलिस की तरफ से अधिक जवाबदेही बन जाती है। ऐसे में अंतिम रूप से सामाजिक रूप से व्यवस्था को सुधार करने में मदद मिलती है। 

 

उत्तर प्रदेश के कितने जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के कुल 7 जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई है। शुरुआती चरण में यह सिर्फ दो जिलों में थी, जिसके बाद दूसरे चरण में इसे दो और जिलों में लागू कर दिया गया और अंत में इसे 3 और जिलों में भी लागू किया गया है। 

 

पहले किन जिलों में लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था 

उत्तर प्रदेश में पहले चरण में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू किया गया था। इसे 13 जनवरी 2020 को अमल में लाया गया था। 

 

दूसरे चरण में इन जिलों में लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के तहत 26 मार्च 2021 को धार्मिक नगरी वाराणसी और औद्योगिक नगरी कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू किया गया।

 

तीसरे चरण के तहत तीन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत तीन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू किया गया। इसके तहत ताजनगरी आगरा, संगम नगरी प्रयागराज और इंजीनियरिंग सिटी गाजियाबाद में भी पुलिस कमिश्नेरट व्यवस्था को लागू किया है। संभावना है कि अगले चरण में गोरखपुर और मेरठ में भी पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का लागू किया जा सकता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘गुड़’ के लिए है मशहूर, जानें

पढ़ेंः किस शहर को कहा जाता है उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2023, 12:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News