बीते रविवार की सुबह एक गांव में जब लोग सोकर उठे, तो आपने सामने के नजारे को देखकर हैरान हो गए। लोगों के घर के सामने की सड़क पूरी तरह से नदी में तब्दील हो गई थी। खास बात यह है कि सड़क पर सामान्य पानी नहीं बह रहा था, बल्कि शराब उफनती हुई नदी की तरह बह रही थी।
पढ़ेंः किस शहर को कहा जाता है ‘भारत का पेरिस’, जानें
यह शराब भी कोई आम शराब नहीं थी, बल्कि Red Wine थी। ऐसे में अपने सामने महंगी शराब को सड़कों पर नदी की तरह बहता हुआ देख लोग हैरान हो गए। क्या है पूरा मामला और कहां की है घटना, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
Verdadeiro rio de vinho em Anadia.
— _o_cabra_da_peste (@nuno_mar) September 11, 2023
Calamidade! pic.twitter.com/LejLz17XuK
क्या है पूरी घटना
रविवार की सुबह एक पुर्तगाली गांव साओ लौरेंको डो बैरो में सड़कों पर रेड वाइन शराब बहते हुए दिखाई दी, जिसे लेकर कई लोगों ने वीडियों भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शराब एक उफनती हुई नदी की तरह बह रही थी। ऐसे में लोग अपने सामने इस नजारे को देखकर हैरान रह गए।
टैंक फटने से सड़क पर बही शराब
इस घटना के पीछे कारणों की जांच चल रही है। हालांकि, शुरुआत कारणों में डिस्टीलरी टैंक फटने का कारण बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि टैंक फटने से 6 लाख गैलन रेड वाइन सड़कों पर बह गई। ऐसे में स्थानीय प्रशासन इमारतों और पर्यावरण को पहुंचे नुकसान का भी आकलन कर रहा है। कंपनी का यह भी कहना है कि जो शराब सड़कों पर बही है, उसे नष्ट किया जाना था। हालांकि, अंत में फायर ब्रिगेड की मदद से शराब को रूट बदलकर एक वेस्टवॉटर प्लांट की तरफ किया गया, जहां पर शराब इकट्ठा हुई।
आपको बता दें कि फ्रांस में बहुत अधिक शराब है। यह बचे हुए को नष्ट करने के लिए लाखों का भुगतान कर रहा है। यूरोपीय आयोग ने पुर्तगाल में इस साल वाइन की खपत में 34 प्रतिशत तक की गिरावट आने का भी अनुमान लगाया है।
SUCESOS | Reventón de un depósito de vino de unos 50.000 litros en Bodegas VITIVINOS, de Villamalea pic.twitter.com/lU5pIzZAjU
— Radio Albacete (@RadioAlbacete) September 25, 2020
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पुर्तगाल में हुई यह घटना कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं कई जगहों पर देखी गई है। उदाहरण के तौर पर, साल 2020 में कैलिफोर्निया के सोनोमा काउंटी में रूसी नदी 97,000 गैलन वाइनरी टैंक के फटने के बाद लाल हो गई थी।
वहीं, साल 2020 में एक स्पेनिश वाइनरी में 13,000 गैलन का टैंक फटा था, जिससे रेड वाइन को सड़कों पर बहती हुई नदी के रूप में देखा गया था। इसके बाद अब एक बार फिर से बड़ी मात्रा में सड़कों पर शराब देखी गई है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘White City’, जानें
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Black City’, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation