UK RTO: भारत के उत्तर में जब भी प्राकृतिक सुंदरता की बात होती है, तो इसमें उत्तराखंड राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी अद्भुत छटां, प्राकृतिक सुंदरता व तीर्थ स्थलों के लिए भी जाना जाता है।
यही वजह है कि पर्वतों के इस राज्य में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं और राज्य के आंचल में बसे शहरों को करीब से जानते हैं। इस कड़ी में आपने उत्तराखंड नंबर की गाड़ियों पर अलग-अलग आरटीओ कोड भी देखा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कौन-सा आरटीओ कोड किस जिले से संबंधित होता है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
UK RTO: उत्तराखंड में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि यहां कुल 13 जिले हैं, जो कि कुमाऊं और गढ़वाल नामक दो भागों में विभाजित हैं। हालांकि, यहां आरीटओ कोड की संख्या अधिक है।
UK RTO: क्या होता है आरटीओ कोड
अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर आरटीओ कोड क्या होता है ? आपको बता दें कि यह वाहन पंजीकरण संख्या होती है। यह कोड परिवहन विभाग की ओर से गाड़ियों की नंबर प्लेट पर अंकित होता है। इससे यह गाड़ियों पहचान करने में आसानी होती है कि फलां वाहन राज्य में किस जिले से संबंधित है।
UK RTO: किस जिले का क्या है आरटीओ कोड
जिला | आरटीओ कोड |
अलमोड़ा | 01 |
बागेश्वर | 02 |
चंपावत | 03 |
नैनिताल | 04 |
पिथौरागढ़ | 05 |
उधम सिंह नगर | 06 |
देहरादून | 07 |
हरिद्वार | 08 |
टेहरी | 09 |
उत्तरकाशी | 10 |
चमौली | 11 |
पौड़ी | 12 |
रूद्रप्रयाग | 13 |
ऋषिकेश | 14 |
कोटद्वार | 15 |
विकासनगर | 16 |
रूड़की | 17 |
काशीपुर | 18 |
रामनगर | 19 |
रानीखेत | 20 |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः UP RTO: नंबर प्लेट पर लिखा कौन-सा कोड किस जिले को दर्शाता है, देखें पूरी सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation