टूटा रिकॉर्ड! अब ये है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 354 डिब्बों को खींचने के लिए लगे है इतने इंजन
हाल ही में देश की अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रास्त्र’ (Rudrastra) का सफल ट्रायल रन किया गया, इसे भारत ही नहीं एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी माना जा रहा है। ह ट्रेन 4.5 किलोमीटर लंबी है और इसे पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया था।
भारतीय रेलवे ने एक और इतिहास कायम करते हुए माल ढुलाई के क्षेत्र में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। हाल ही में देश की अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रास्त्र’ (Rudrastra) का सफल संचालन किया गया। यह ट्रेन 4.5 किलोमीटर लंबी है और इसे पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया। इसका उद्देश्य तेज़ी से माल लोडिंग और परिवहन करना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
त्योहारों के सीजन में IRCTC से कन्फर्म Train टिकट कैसे पाएं? देखें 3 सटीक तरीके
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
रुद्रास्त्र: एशिया की सबसे बड़ी मालगाड़ी
India’s Longest Freight Train: पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 4.5 किमी लंबी ‘रुद्रास्त्र’ को छह बॉक्स रेक को जोड़कर और सात इंजनों की मदद से संचालित किया। 354 डिब्बों वाली यह ट्रेन न केवल भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी है, बल्कि एशिया की भी सबसे बड़ी मानी जा रही है।
'Rudrastra' - Bharat's longest freight train (4.5 km long) pic.twitter.com/Ufk2MFnpfl
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 8, 2025
भारी लोडिंग क्षमता
ट्रायल रन के दौरान प्रत्येक डिब्बे में 72 टन माल लोड किया गया। इस ट्रेन की कुल क्षमता हजारों टन माल को एक साथ ले जाने की है, जो माल परिवहन में बड़ी क्रांति ला सकती है।
ट्रायल रन का सफर
ट्रायल रन हाल ही में चंदौली के गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा तक किया गया। इस दौरान 209 किलोमीटर की दूरी लगभग 5 घंटे में तय हुई। ट्रेन की औसत गति 40.50 किमी प्रति घंटे रही।
नई तकनीक और इंजन व्यवस्था
डिविजनल रेलवे मैनेजर उदय सिंह मीणा ने बताया कि ट्रेन में कुल सात इंजन लगाए गए—दो इंजन सबसे आगे और हर 59 डिब्बों के बाद एक इंजन लगाया गया, ताकि इतनी लंबी ट्रेन को सुचारू रूप से खींचा जा सके। यह प्रयोग भविष्य में तेज और प्रभावी माल ढुलाई का रास्ता खोलेगा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.