Samvidhan Diwas 2024: पहले 26 नवंबर को इस दिवस का होता था आयोजन, कैसे बदला इतिहास यहां जानें

Constitution Day: भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। साल 2024 की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। इस लेख में हम जानेंगे आखिर क्या वजह है, जिससे हर साल 26 नवंबर को ही भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है।    

Nov 26, 2024, 13:21 IST
संविधान दिवस 2024
संविधान दिवस 2024

75th Constitution Day 2024: भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है।

इस बार भारतीय संविधान को अपनाए हुए 75 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में यह वर्ष देश वासियों के लिए खास है। हर साल इस दिवस की थीम बदलती है। इस कड़ी में इस बार संविधान दिवस की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है।

संविधान दिवस 2024 के अवसर पर  राष्ट्रपति ने सिक्का और डाक टिकट भी जार किया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हर साल 26 नवंबर को ही भारतीय संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है। क्योंकि, इससे पहले इस दिन कोई और दिवस मनाया जाता था। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर 26 नवंबर को ही संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है ? आपको बता दें कि संविधान सभा द्वारा कई चर्चाओं और अध्ययन के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान का खाका तैयार कर दिया गया था।

यह वह दिन था, जब भारतीय संविधान को अपनाया गया था। बाद में सामााजिक न्याय मंत्रालय द्वारा लोगों को संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देने के लिए 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

26 जनवरी 1950 को क्यों लागू हुआ संविधान

संविधान सभा द्वारा पहले ही संविधान को तैयार कर लिया गया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिर इतने दिन क्या किया गया, तो आपको बता दें कि इन दिनों का प्रयोग भारतीय संविधान का अंग्रेजी के हिंदी में अनुवाद करने व इसके प्रचार प्रसार करने में किया गया था। 

पहले किस दिन का होता था आयोजन 

आपको बता दें कि 2015 से पहले 26 नवंबर को कानून दिवस मनाया जाता था। हालांकि, सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर, 2015 को फैसला हुआ कि लोगों में संविधान की महत्त्व को बताने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर, 2015 को पहला संविधान दिवस मनाया गया। उस दिन के बाद से लगातार 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाया जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़न के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत के पहले प्रधानमंत्री, जिन्होंने अपने पद से दिया था इस्तीफा, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News