भारत एक कृषि प्रधान देश है, जो कि हम बचपन से ही किताबों में पढ़ते हुए आए हैं। यहां गेहू, चना, चावल, गन्ना, कपास, सरसो और जौ प्रमुख फसलों में शामिल है। खेती के हिसाब से इनके सीजन भी अलग-अलग हैं। देश में गेहूं के साथ-साथ चावल की भी खपत अधिक है।
आपने भारत के सबसे बड़े चावल उत्पादक राज्य के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कितना होता है चावल का उत्पादन
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल चावल का उत्पादन कितना है, तो आपको बता दें कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021-22 में 129,471 टन चावल का उत्पादन रिकॉर्ड किया गया था। साल 2022-23 की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 136,000 टन रिकॉर्ड किया गया था। इन आंकड़ों के साथ भारत में आपको चावल का अलग-अलग किस्मों में उत्पादन देखने को मिल जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि भारत में सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य कौन-सा है, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य
भारत में दूसरे सबसे बड़े चावल उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश राज्य है, जिसकी गिनती कृषि प्रधान राज्यों में होती है।
प्रदेश में कितना होता है चावल का उत्पादन
उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्यान प्रसंस्करण विभाग के मुताबिक, प्रदेश का देश के खाद्यान उत्पादन में 17.45 फीसदी का सहयोग है। इसमें चावल की बात करें, तो यह कुल 12 फीसदी उत्पादन के साथ सहयोग करता है।
दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश
आपको बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है। इसका मतलब यह हुआ कि यहां चावल उत्पादन कर देश में खाद्यान की आपूर्ति की जाती है। साथ ही अन्य देशों में भी भारतीय जमीन से उपजे चावलों का स्वाद चखा जाता है, जो कि भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation