This is an archived article last updated on Jan 4, 2024. The information may be outdated.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे कम समय में समाप्त होने वाले 5 मैच कौन से है?

Last Updated: Jan 4, 2024, 19:04 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है. इसके साथ ही भारत दक्षिण अफ्रीका में साल 2021 के बाद अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत न्यूलैंड्स, केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गयी है. इस टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मोहम्मद सिराज और मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड जसप्रित बुमराह और डीन एल्गर को मिला.      

दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत का रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है. इसके साथ ही भारत दक्षिण अफ्रीका में साल 2021 के बाद अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज किया है. भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 8 और मोहम्मद सिराज ने मैच में कुल 7 विकेट लिए.

यह टेस्ट मैच कई मायनों में एतिहासिक हो गया है जहां भारत ने यह टेस मैच जीतकर दो मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ख़त्म किया तो वहीं यह टेस्ट सबसे कम समय में खत्म होने वाला टेस्ट मैच बन गया है. 

केपटाउन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम:  

इसके साथ ही भारत न्यूलैंड्स, केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गयी है. इस टेस्ट में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मोहम्मद सिराज और मैन ऑफ़ द सीरीज का अवार्ड जसप्रित बुमराह और डीन एल्गर को मिला.     

सबसे कम समय में खत्म हुआ मैच:

केपटाउन में खेला गया यह मैच टेस्ट इतिहास का सबसे कम समय में (फेकी गई गेंदों के अनुसार) खत्म होने वाला मैच बन गया है. इस मैच में महज 642 गेंदे ही फेकी गयी. इससे पहले साल 1932 में किसी टेस्ट में सबसे कम गेंद फेकी गयी थी. 

                                                                   सबसे कम समय में समाप्त होने वाला टेस्ट (फेकी गई गेंदों के अनुसार) 
गेंद मैच वेन्यू वर्ष
642 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत केप टाउन 2024
656 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 1932
672 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड ब्रिजटाउन 1935
788 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैनचेस्टर 1888
792 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1888

दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत का रिकॉर्ड:

इस जीत से पहले भारत साल 2021 में सेंचुरियन में टेस्ट मैच 113 रनों से जीता था.

                                                                                 दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत 
जीत का अंतर वेन्यू वर्ष
123 जोहान्सबर्ग 2006
87  डरबन 2010
63  जोहान्सबर्ग 2018
113  सेंचुरियन 2021
7 विकेट केप टाउन 2024

 


                                                 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सबसे कम टोटल वाले टेस्ट मैच
रन वेन्यू वर्ष
464 केप टाउन 2024
652 नागपुर 2015
660 डरबन 1996
678 मुंबई  2000
694 मोहाली 2015

यह भी पढ़ें:

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 4, 2024, 18:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News