मध्य प्रदेश को भारत का दिल भी कहा जाता है। यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विविधता के लिए विश्व विख्यात है। खास बात यह है कि यह राज्य भारत के भौगोलिक केंद्र में स्थित है, जो कि अपनी सीमाएं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से साझा करता है।
यह राज्य न केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी पहचान प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विविधता के लिए भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एमपी का कौन-सा जिला सबसे छोटा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
मध्य प्रदेश का परिचय
मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। यह कुल 30,82,252 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कुल 55 जिले हैं, जो कि 10 संभागों में आते हैं। यहां 313 विकासखंड, 476 शहर, 294 नगर परिषद् और 89 आदिवासी विकासखंड हैं।
मध्य प्रदेश की कुल लंबाई
मध्य प्रदेश की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 605 किलोमीटर है, तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक यह 870 किलोमीटर है।
मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि प्रदेश का सबसे छोटा जिला निवाड़ी है।
किस प्रकार है सबसे छोटा जिला
निवाड़ी जिला क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 1170 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ऐसे में यह प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।
जिले की मूलभूत जानकारी
निवाड़ी जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, निवाड़ी जिला टीमकगढ़ जिले का हिस्सा हुआ करता था। 1 अक्टूबर, 2018 को इसे अलग कर एक राज्य का 52वां जिला बनाया गया।
इस जिले के तहत पृथ्वीपुर तहसील की 56 पंचयातें, निवारी की 54 पंचायतें, ओरछा की 17 पंचायतें शामिल थीं। आपको यह भी बता दें कि यह जनसंख्या के हिसाब से भी राज्य का सबसे छोटा जिला है। बेतवा नदी इस जिले से गुजरती है और इस नदी के किनारे ही ओरछा शहर को बुंदेलखंड के राजाओं द्वारा स्थापित किया गया था।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation