स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 27 फरवरी 2021

Feb 27, 2021, 16:35 IST

इस क्विज़ का उद्देश्य न केवल वर्तमान घटनाओं के साथ बल्कि स्टेटिक GK को भी कवर करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों की मदद करना है जो विभिन्न परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं. आइये इस लेख के माध्यम से प्रश्नोत्तरी को हल करते हैं.

Static GK and Current Events Quiz: 27 February 2021
Static GK and Current Events Quiz: 27 February 2021

वर्तमान घटनाओं पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें और हर प्रश्न के उत्तर के साथ व्याख्या को भी अध्ययन करें.

1. सेल (Cell) की खोज किसने की?

A. रॉबर्ट हुक (Robert Hooke)
B. चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin)
C. एरिस्टोटल (Aristotle)
D. फ्रांसिस क्रिक (Francis Crick)
Ans. A
व्याख्या: 1665 में, रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) ने सेल (Cell) की खोज की थी.

2. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं (Prokaryotic cells) के बारे में सही कथन चुनें.

1. प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं सबसे प्रिमिटिव कोशिकाएं (Primitive cells) हैं.
2. उनके पास एक निश्चित Nucleus है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: रूपात्मक (Morphological) दृष्टिकोण के अनुसार, प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं (Prokaryotic cells) सबसे प्रिमिटिव कोशिकाएं (Primitive cells) हैं. उनके पास एक निश्चित Nucleus नहीं होता है जिसमें बैक्टीरिया और साइनोबैक्टीरिया (Cyanobacteria)शामिल हैं.

3. उस नाभिक (Nucleus) का नाम बताइए जिसमें एक परमाणु झिल्ली (Nuclear membrane) नहीं होती है?

A. Nucleolus
B. Prokaryotes
C. Nucleoid 
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: जिस नाभिक में एक परमाणु झिल्ली नहीं होती है उसे Nucleoid के रूप में जाना जाता है.

4. कार्बन फुटप्रिंट (Carbon Footprint) के बारे में सही कथन चुनें.

1.  यह जीवाश्म ईंधन के जलने से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा पर लोगों की गतिविधियों द्वारा उत्पन्न प्रभाव का माप है.
2.  इसे refuse, reduce, reuse करने और रीसायकल तकनीकों या 4R's का उपयोग करके कम किया जा सकता है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: कार्बन फुटप्रिंट जीवाश्म ईंधन के जलने से उत्पन्न CO2 की मात्रा पर लोगों की गतिविधियों द्वारा उत्पन्न प्रभाव का माप है. इसे 4R का उपयोग करके कम किया जा सकता है.

5. पुरातात्विक स्थल सिनौली (Sinauli, the archaeological site) कहाँ स्थित है?

A. बागपत (Baghpat)
B. वाराणसी (Varanasi)
C. जैसलमेर (Jaisalmer)
D. मिर्जापुर (Mirzapur)
Ans. A
व्याख्या: सिनौली (Sinauli) उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) जिले में स्थित है.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 26 फरवरी 2021

6. सिनौली (Sinauli) के बारे में सही कथन चुनें.

1. सिनौली (Sinauli) में पाया जाने वाला रथ पूरी तरह से सोने से बना है.
2. पाए गए ताबूत 4 पैर वाले थे और कब्रों में भूमिगत कक्ष थे.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. B
व्याख्या: सिनौली (Sinauli) में मिला रथ लगभग 3500 साल पुराना था लेकिन पूरी तरह से सोने से बना नहीं था. ताबूत 4 पैर वाले होते हैं और कब्रों में भूमिगत कक्ष होते थे.

7. किस देश ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज (Anjali Bhardwaj) को एंटी करप्शन (Anti corruption) पुरस्कार से सम्मानित किया है?

A. कनाडा (Canada)
B. फ्रांस (France)
C. यू.के (UK)
D. अमेरीका (USA)
Ans. D
व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका ने 23 फरवरी, 2021 को भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज (Anjali Bhardwaj) को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियनशिप पुरस्कार ( International Anti-corruption Champions Award) से सम्मानित किया.

8. फूल प्रसंस्करण केंद्र (Flower Processing Centre) किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

A. कर्नाटक (Karnataka)
B. महाराष्ट्र (Maharashtra)
C. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
D. केरल (Kerala)
Ans. A
व्याख्या: कर्नाटक (Karnataka) का बागवानी विभाग International Flower Auction Bangalore (IFAB)के सहयोग से एक फूल प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करेगा। अनबिके हुए फूलों को उपयोगी उत्पादों में बदलने के लिए इस केंद्र की स्थापना की जाएगी.

9. भारत की पहली भूमिगत सुरंग (Undersea tunnel) किस शहर में बनाई जाएगी?

A. मुंबई
B. दिल्ली
C. कोलकाता
D. चेन्नई
Ans. A
व्याख्या: मुंबई में वर्ष 2023 तक भारत की पहली भूमिगत सुरंग होगी जो शहर के तटीय सड़क परियोजना का हिस्सा होगी.

10. किस देश ने फेसबुक और Google को उनके द्वारा साझा समाचार सामग्री (News Content) के लिए भुगतान करने के लिए एक कानून पारित किया है?

A. अमेरीका (USA)
B. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
C. कनाडा (Canada)
D. भारत (India)
Ans. B
व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया (Australia) की संसद ने फरवरी 25, 2021 को अपने प्लेटफार्मों पर साझा किए गए समाचार सामग्री के भुगतान के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों की आवश्यकता के लिए ऐतिहासिक कानून पारित किया.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News