स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 5 मई 2021

May 5, 2021, 17:36 IST

यहाँ आपके लिए हर रोज़ जागरण जोश एक प्रश्नोत्तरी लेकर आ रहा है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपकी सहायता करेगी. प्रश्नोत्तरी दोनों स्टेटिक और वर्तमान घटनाओं पर आधारित है और सरकारी नौकरी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है.

Static GK and Current Events Quiz: 5 May 2021
Static GK and Current Events Quiz: 5 May 2021

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें. हर प्रश्न पर उत्तर के साथ व्याख्या को भी अध्ययन करें. UPSC सिविल सेवा के उम्मीदवारों को विशेष रूप से इन सवालों कोहल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहां चर्चा किए गए प्रश्नों की परीक्षा में पूछे जाने की उच्च संभावना है.

1.  जगमोहन मल्होत्रा (Jagmohan Malhotra) ने कितनी बार दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया?

A. दो बार 
B. एक बार 
C. तीन बार 
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या:  जगमोहन मल्होत्रा ने दो अवसरों पर दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया. पहला 17 फरवरी 1980 से 30 मार्च 1981 और फिर 2 सितंबर 1982 से 25 अप्रैल 1984 तक.

2. 1998 में वाजपेयी सरकार के दौरान जगमोहन मल्होत्रा ने किन पद (ओं) पर कार्य किया था?

A. Communications
B. शहरी विकास (Urban Development)
C. पर्यटन और संस्कृति (Tourism and Culture)
D. उपरोक्त सभी
Ans: D
व्याख्या: 1998 में वाजपेयी सरकार के दौरान, जगमोहन मल्होत्रा ने अपने मंत्रिमंडल में संचार, शहरी विकास, पर्यटन और संस्कृति सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया.

3. COVID-19 महामारी को देखते हुए, नेपाल सरकार ने भारत के साथ किस सीमा बिंदुओं को बंद करने का फैसला किया?

A. 13
B. 35
C. 22
D. 20
Ans: C
व्याख्या: COVID-19 महामारी को देखते हुए, नेपाल सरकार ने भारत के साथ 35 में से 22 सीमा बिंदुओं को बंद करने का निर्णय लिया. इसके बाद, केवल 13 बॉर्डर पॉइंट भारत और नेपाल के बीच काम करेंगे.

4. निम्नलिखित में से कौन पश्चिम बंगाल का सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री है?

A. ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)
B.  ज्योति बसु (Jyoti Basu)
C. प्रफुल्ल चंद्र घोष (Prafulla Chandra Ghosh)
D. अजोय कुमार मुखर्जी (Ajoy Kumar Mukherjee)
Ans: B
व्याख्या: ज्योति बसु 23 साल से अधिक समय तक पद पर रहने वाले पश्चिम बंगाल के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं.

5. पश्चिम बंगाल में कितने अवसरों पर राष्ट्रपति शासन लागु हुआ?

A. चार बार 
B. पाँच बार 
C.  तीन बार 
D.  दो बार 
Ans: A
व्याख्या: 1968 और 1977 के बीच चार अवसरों पर पश्चिम बंगाल राष्ट्रपति शासन के अधीन रहा.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 3 मई 2021

6. किसे भारतीय रिजर्व बैंक के उप-गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है?

A. बी. पी. कानूनगो (B. P. Kanungo)
B. टी. राबी शंकर (T. Rabi Sankar)
C.  एम. राजेश्वर राव (M. Rajeshwar Rao)
D. माइकल पात्रा (Michael Patra)
Ans: B
व्याख्या: टी. राबी शंकर (T. Rabi Sankar) को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जब बी. पी. कानूनगो (B. P. Kanungo) 2 अप्रैल 2021 को पद से सेवानिवृत्त हुए. अन्य आरबीआई डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव, माइकल पात्रा और महेश कुमार जैन हैं.

7. ट्विटर ने निम्नलिखित में से किस बॉलीवुड अभिनेत्री को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया?

A.  कंगना रनौत
B.  सारा अली खान
C.  मौनी रॉय
D. श्रद्धा कपूर
Ans: A
व्याख्या:  ट्विटर ने 'हेटफुल कंडक्ट’ नीति का उल्लंघन करने वाले अपने अभद्र ट्वीट्स पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया.

8. किस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?

A. थिसारा परेरा (Thisara Perera)
B. उपुल थरंगा ( Upul Tharanga)
C.  थरंगा परनविताना (Tharanga Paranavitana)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: A
व्याख्या: श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा (Thisara Perera) ने 32 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

9. IPL 2021 को कितने समय के लिए स्थगित कर दिया गया है?

A. 28 दिनों के लिए
B. 14 दिनों के लिए
C. अनिश्चित काल के लिए
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: C
व्याख्या: IPL जैव-बुलबुले (Bio-bubble) के भीतर COVID-19 सकारात्मक मामलों की बढ़ती संख्या पर IPL 2021 अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

10. सत्यजीत रे (Satyajit Ray) की पुस्तक 'अनदर डोजेन स्टोरीज' ('Another Dozen Stories')  का बंगाली से अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया?

A. अरुंधति रॉय (Arundhati Roy)
B. इंद्राणी मजूमदार (Indrani Majumdar)
C.  विक्रम सेठ (Vikram Seth)
D. सलमान रुश्दी (Salman Rushdie)
Ans: B
व्याख्या: इंद्राणी मजुमदार ((Indrani Majumdar) ने सत्यजीत रे की पुस्तक 'अनदर डोजेन स्टोरीज' ('Another Dozen Stories') का बंगाली से अंग्रेजी में अनुवाद किया. पुस्तक सत्यजीत रे (2 मई 2021) की 100वीं जयंती पर जारी की गई थी. पुस्तक के अग्र भाग को अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने लिखा है और पेंगुइन इंडिया (Penguin India) द्वारा प्रकाशित किया गया है.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News