स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 9 जून 2021

आने वाले महीनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल करें. बेहतर जानकारी के लिए हर प्रश्न के नीचे दिए गए विस्तृत विवरण पर भी एक नज़र डालें. 

Jul 8, 2021, 17:16 IST
Static GK and Current Events Quiz: 9 June 2021
Static GK and Current Events Quiz: 9 June 2021

जागरण जोश आपके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC सिविल सेवा, SSC CGL, CHSL, RRB, IBPS PO इत्यादि के लिए वर्तमान घटनाओं और स्टेटिक GK पर आधारित प्रश्नोत्तरी लेकर आया है. नीचे दिए गए प्रश्नों को हल करें.

1. Buxwaha forest भारत में कहाँ स्थित है?

A. कर्नाटक

B. मध्य प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. उत्तर प्रदेश

Ans. B

व्याख्या: Buxwaha forest मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है.

2. निम्न में से कौन सा वन मध्य प्रदेश में पाया जाता है?

A. अल्पाइन वन (Alpine Forest)

B. उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (Tropical Dry deciduous forest)

C. शुष्क शीतोष्ण (Dry temperate)

D. उष्णकटिबंधीय अर्ध सदाबहार वन (Tropical Semi Evergreen forest)

Ans. B

व्याख्या: उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (Tropical Dry deciduous forest) मध्य प्रदेश राज्य की प्रमुख वनस्पति है.

3. Buxwaha Forest अभियान क्यों शुरू किया गया है?

1. यह जंगल में हीरा खनन के खिलाफ शुरू किया गया है.

2. यह  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगभग 2.15 लाख पेड़ों की कटाई के खिलाफ है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: यह अभियान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगभग 2.15 लाख पेड़ों की कटाई के खिलाफ है. इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा हीरा खनन प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई गई है.

4. OPEC में कौन से देश शामिल हैं?

A. लीबिया (Libya)

B. एलजीरिया (Algeria)

C. नाइजीरिया (Nigeria)

D. उपरोक्त सभी

Ans. D

व्याख्या: OPEC के 13 सदस्य देश हैं जिनमें ऊपर वर्णित तीन शामिल हैं.

5. निम्नलिखित में से कौन से देश OPEC के संस्थापक सदस्य रहे हैं?

A. Iran

B. Kuwait

C. Venezuela

D. उपरोक्त सभी

Ans. D

व्याख्या: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन या  OPEC  एक स्थायी, अंतर सरकारी संगठन है जिसे 1960 में बगदाद के सम्मेलन में बनाया गया था. रचनाकारों में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला शामिल थे.

स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 8 जून 2021

6. OPEC का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. स्वीडन (Sweden)

B. ऑस्ट्रिया (Austria)

C. ईरान (Iran)

D. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)

Ans. B

व्याख्या: OPEC का मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना (Vienna) में स्थित है.

7. OPEC Plus group में कौन से देश शामिल हैं?

A. रूस (Russia)

B. नाइजीरिया (Nigeria)

C. जापान (Japan)

D. कनाडा (Canada)

Ans. A

व्याख्या: OPEC के अलावा कच्चे तेल का निर्यात करने वाले देशों को OPEC Plus देशों के रूप में जाना जाता है. इनमें शामिल हैं: Azerbaijan, Bahrain, Brunei, Kazakhstan, Malaysia, Mexico, Oman, Russia, Sudan.

8. भारतीय सेना के लिए एक एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) किसके द्वारा बनाया गया है?

A. DRDO

B. HAL

C. DDP

D. AFMC

Ans. A

व्याख्या: भारतीय सेना के लिए एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया है.

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) के लाभों में से एक है?

1. यह सैनिकों की अतिरिक्त भार वहन क्षमता को लगभग 100 kg बढ़ा देता है.

2.  यह कम से कम 8 घंटे का परिचालन समय और बैटरी बैकअप होने पर 3-5 घंटे प्रदान करता है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: कहा जाता है कि एक एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) एक सैनिक की अतिरिक्त भार वहन क्षमता के लिए लगभग 100 किलोग्राम बढ़ाने का काम करता है. यह कम से कम 8 घंटे के परिचालन समय के लिए किया जा सकता है और इसमें 3-5 घंटे का बैटरी बैकअप होता है.

10. OPEC किस प्रकार का संगठन है?

A. अस्थायी अंतरसरकारी (Temporary Intergovernmental)

B. गैर सरकारी संगठन (Non Government Organization)

C. स्थायी अंतर सरकारी संगठन (Permanent Intergovernmental Organization)

D. इनमे से कोई भी नहीं

Ans. C

व्याख्या: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन या OPEC एक स्थायी, अंतर सरकारी संगठन (Permanent Intergovernmental Organization) है जिसे 1960 में बगदाद के सम्मेलन में बनाया गया था.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News