दुनिया के इन देशों में नहीं डूबता है सूरज, जानें कौन-से हैं ये देश

Sep 20, 2023, 12:09 IST

सूरज उगना और अस्त होना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रक्रिया सभी देशों में सामान्य नहीं है, बल्कि कुछ देशों में आपको कई महीनों तक यह प्रक्रिया देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में इन देशों में पहुंचने पर आपको थोड़ा अजीब महसूस हो सकता है। क्योंकि, यहां 24 घंटे दिन ही रहता है। इस वजह से ऐसे समय में यहां के लोग कई एडवेंचर्स करने के साथ मौज-मस्ती और काम भी करते हैं। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

सूरज न डूबने वाले देश
सूरज न डूबने वाले देश

दुनिया के कई देशों में प्रतिदिन सूरज उगना और अस्त होना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। भारत में हम प्रतिदिन उगते हुए और अस्त होते हुए सूरज को देखते हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दुनिया के सभी देशों में यह सामान्य प्रक्रिया नहीं है। 

 

पढ़ेंः भारत में कौन-से हैं 10 सबसे ठंडे स्थान, जानें

 

क्योंकि, सभी देशों में सूरज प्रतिदिन अस्त ही नहीं होता है, बल्कि उगा ही रहता है। कई देशों में सूरज एक बार उगता है और कई महीनों तक सूरज उगा ही रहता है। ऐसे में यहां के लोग  इस समय में कई एडवेंचर्स करने के साथ अपने महत्वपूर्ण काम भी निपटा लेते हैं। कौन-से हैं ये देश और क्या है इनके पीछे की कहानी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

नॉर्वे में 76 दिनों तक उगा रहता है सूरज

आपने अक्सर दुनिया के बेहतर देशों के गिनती में नॉर्वे का नाम जरूर सुना होगा। ऐसे में आपको बता दें कि इस देश में पूरे 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता है। यहां मई के महीने में एक बार सूरज उग जाता है और जुलाई के अंत तक सूरज अस्त ही नहीं होता है।


कनाडा के इस शहर में 2 महीने अस्त नहीं होता सूरज

कनाडा का नूनावुत शहर ऐसा है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। वहीं, यहां पर 2 महीने तक सूरज अस्त नहीं होता है। 24 घंटे सूरज निकले रहने से यहां पर गर्मी का स्तर भी अधिक रहता है। ऐसे में कई बार यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाता है। 

 

स्वीडन में 6 महीने चमकता है सूरज

स्वीडन में 6 महीने तक सूरज निकला रहता है। यहां लंबा दिन होने कारण लोग ट्रैकिंग से लेकर अपने महत्वपूर्ण काम भी निपटा लेते हैं। क्योंकि, यहां पर रात नहीं होती है, ऐसे में यहां के लोग अपना समय निर्धारित कर सोने का टाइम टेबल बनाते हैं। 

 

फिनलैंड में 73 दिनों तक निकलती है धूप

फिनलैंड में सिर्फ 73 दिनों तक ही सूरज उगता है, जिसके बाद पूरा साल यहां पर रात रहती है। दिन और रात के इस बड़े अंतर के कारण यहां पर लोगों के रूटिन कार्य और सोने के पैटर्न में बदलाव भी देखने को मिलता है। कुछ लोगों को इससे जहां परेशानी भी होती है, तो कुछ लोग प्राकृतिक घटना का आनंद भी लेते हैं। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 

पढ़ेंः भारत के राजकीय पेड़ और फूलों की सूची, यहां देखें

पढ़ेंः भारत का कौन-सा जिला 4 राज्यों से साझा करता है सीमा, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News