This is an archived article last updated on May 13, 2024. The information may be outdated.

IPL 2024: सूर्या ने सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी के साथ बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड   

Last Updated: May 13, 2024, 11:13 IST

आईपीएल 2024 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस मैच में मुंबई की ओर से ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में सूर्या ने दो उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. 

सूर्या ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
सूर्या ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई में खेले गए आईपीएल 2024 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस मैच में मुंबई की ओर से ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं इस सीजन यह बेंगलुरु की लगातार चौथी हार है. 

इस मैच में मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने धमाकेदार पारी खेलते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. सीजन के अपने पहले मैच में सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए थे जिसके बाद से दर्शक उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे. 

इस मैच में सूर्या ने दो उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 196 रनों का विशाल स्कोर बनाया लेकिन मुंबई की बैटिंग लाइनअप के सामने यह स्कोर कुछ भी नहीं था. मुंबई ने यह टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया. 

यह भी पढ़ें: IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें

सूर्या ने ठोकी सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी:

सूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी. साथ ही मैच में अपने 31वें रन के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए. डीसी के खिलाफ पिछले मैच में शून्य रन आउट होने वाले सूर्या ने अपने बल्ले की धमक सबको दिखा दी.    

सूर्या ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक: 

वानखेड़े में 197 रनों का पीछा करते हुए, सूर्यकुमार तब क्रीज पर आए जब 8.5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 101/1 था. उन्होंने रोहित (139/2) के साथ 38 रन जोड़े. उन्होंने 19 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों (एसआर: 273.68) की मदद से 52 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे तेज फिफ्टी भी पूरी की.  

यह भी देखें: Fastest 50s In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्द्धशतक की पूरी लिस्ट यहां पढ़े  

टी20 क्रिकेट में 7,000 रन:

सूर्यकुमार इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 7,000 रन पूरे करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए है. इसके साथ ही वह विराट, रोहित जैसे खिलाड़ियों के साथ एक विशेष क्लब में शामिल हो गए है. 

टी20 क्रिकेट में 7,000 या अधिक रन बनाने वाले भारतीय:

  1. विराट कोहली (12,313)
  2. रोहित शर्मा (11,312)
  3. शिखर धवन (9,797)
  4. सुरेश रैना (8,654)
  5. एमएस धोनी (7,310)
  6. रॉबिन उथप्पा (7,272) 
  7. केएल राहुल (7,192) 
  8. सूर्यकुमार यादव (7021)

सूर्या ने की शानदार वापसी:

SKY नाम से मशहूर सूर्या ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए सभी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज के दौरान सूर्यकुमार के टखने में ग्रेड 2 की चोट लग गई थी. उम्मीद थी कि सूर्या आईपीएल 2024 की शुरुआत तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे लेकिन एनसीए ने उन्हें शुरुआत के लिए हरी झंडी नहीं दी लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी की है. 

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक उपलब्धि हासिल करते हुए वानखेड़े में अपने 100 छक्के पूरे किये वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ आईपीएल में 150 छक्के पूरे किये. 

यह भी देखें:

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल यहां देखें 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 1, 2024, 11:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News