भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की संस्कृति और इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। यहां प्रत्येक शहर का अपना इतिहास है। वहीं, जब भारत के सबसे प्राचीन शहरों की बात होती है, तो भारत की पुरानी तस्वीर से रूबरू होते हैं। क्योंकि, भारत के ये शहर संस्कृति, समृद्ध इतिहास और भारतीय सभ्यता का जीवंत प्रमाण देते हैं। ऐसे में क्या आप भारत के सबसे पुराने शहरों के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के सबसे प्राचीन शहरों की लिस्ट
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी शहर को बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे पुराना लगातार बसा हुआ शहर भी माना जाता है। शहर का इतिहास करीब 5000 साल तक पुराना बताया जाता है। हिंदू धर्म में वाराणसी शहर का विशेष महत्त्व है। इसका संंबंध भगवान शिव से है।
उज्जैन, मध्य प्रदेश
उज्जैन को पूर्व में अवंतिका के नाम से भी जाना जाता था। भारत का यह शहर क्षिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ है। यह शहर कभी अवंती साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था।
मदुरै, तमिलनाडु
यह शहर दक्षिण भारत के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। इसके इतिहास की बात करें, तो यह 2500 साल से अधिक पुराना है। मदुरै को मीनाक्षी अम्मन मंदिर के लिए भी जाना जाता है। पूर्व में यह पांड्य राजवंश की राजधानी हुआ करता था।
पटना, बिहार
पूर्व में इस शहर को पाटलीपुत्र के नाम से जाना जाता था। यह गंगा नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। शहर का इतिहास 2500 साल से भी अधिक पुराना है। पूर्व में यह मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। साथ ही, यहां मौर्य और गुप्त साम्राज्य का भी शासन रहा है।
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
इस शहर को इत्र का शहर भी कहा जाता है। पूर्व में इसका नाम कान्यकुब्ज था। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर का उल्लेख महाभारत काल से मिलता है।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश
अयोध्या को राम नगरी के रूप में भी जाना जाता है, जो कि सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। आपको बता दें कि यह शहर हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक है। इस शहर के प्रमाण 2000 साल से अधिक पुराने हैं।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए जाना जाता है, जहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी का संगम होता है। शहर में अर्द्ध कुंभ, कुंभ और महाकुंभ का आयोजन होता है।
द्वारका, गुजरात
द्वारका को श्रीकृष्ण नगरी के रूप में भी जाता है। यहां समुद्र में डूबा हुआ एक शहर भी मिलता है, जिससे यह पता चलता है कि शहर हजारों साल पुराना है।
पुष्कर, राजस्थान
यह राजस्थान में एकमात्र ऐसी जगह है, जहां विश्व का एकमात्र ब्रह्माजी का मंदिर स्थित है। इसकी जानकारी हमें प्राचीन ग्रंथों में भी मिलती है।
कुरुक्षेत्र, हरियाणा
हरियाणा का यह शहर महाकाव्य महाभारत के प्रसिद्ध युद्ध व भगवत गीता के उपदेश के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
पढ़ेंःनाम के पीछे क्यों लिखा जाता है ‘कुमार’, यह है असली वजह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation