दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि अन्य दो देश गैर-सदस्य देश हैं। हर देश की अपनी विशेषता है, जिनमें यहां की खूबसूरती भी शामिल है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी विभिन्न देशों में पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। इससे न सिर्फ देश में पर्यटन बढ़ता है, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को भी रफ्तार मिलती है।
यही वजह है कि हर देश अपने यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की कवायद कर रहा है। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ देश ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ 24 घंटे में ही घूमा जा सकता है। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबस छोटा देश है। यह देश कुल 0.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां वेटिकन म्यूजियम से लेकर सिस्टिन चैपल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस देश को आप एक दिन में घूम सकते हैं।
मोनाको
यह एक पश्चिमी यूरोपीय देश है, जो कि अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। वेटिकन सिटी के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है, जो कि 2.02 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां मोंटे कार्ले कैसिनो सबसे प्रसिद्ध स्थल है, जो कि गैंबलिंग के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, यहां मोनाको ग्रांड प्रिक्स फॉर्मूला-1 कार रेसिंग भी होती है।
सैन मैरिनो
सैन मैरिनो एक लैंडलॉक्ड देश है, जो कि इटली से घिरा हुआ है। इसका कुल एरिया 61 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, यह देश दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है, जो कि अपनी राजधानी सिटी ऑफ सैन मैरिनो के लिए भी जाना जाता है। यह शहर विश्व घरोहर स्थल में शामिल है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
तुवालु
तुवालु देश 9 छोटे-छोटे महाद्वीपों से मिलकर बना देश है। यह देश लैगून और मूंगे की चट्टानों के लिए भी जाना जाता है। वहीं, इस देश की गिनती दुनिया की सबसे दूर-दराज के देशों में भी होती है, जो कि 26 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी राजधानी फनफुटी है।
लिंक्टेस्टीन
यह देश मध्य यूरोप में एक छोटा और घनी आबादी वाला देश है। साथ ही, यह अपने यहां के मध्यकालीन युग के किलों के लिए भी जाना जाता है। इस देश को अपने उच्च लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है। यह देश कुल 160 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसे आप सिर्फ 24 घंटे में ही घूम सकते हैं।
पढ़ेंःनाम के पीछे क्यों लिखा जाता है ‘कुमार’, यह है असली वजह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation