उत्तर प्रदेश कृषि, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक रूप से भारत के महत्त्वपर्ण राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ समृद्ध इतिहास और धार्मिक नगरियों का गढ़ भी है। राज्य के शहरों और गांवों में मौजूद पुरातन स्थल और धार्मिक नगरियों को करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी प्रदेश का रूख करते हैं। अपनी उत्तर प्रदेश की इस सीरिज में हम उत्तर प्रदेश के पूर्व से लेकर पश्चिम तक की कुल लंबाई को जानेंगे।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
उत्तर प्रदेश का पुराना नाम
उत्तर प्रदेश के पुराने नाम की बात करें, तो आजादी से पहले इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता था। शुरुआत में इसे उत्तर-पश्चिम प्रांत नाम से जाना जाता था। बाद में यह उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत और बाद में संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हो गया। अंत तक आते-आते यह संयुक्त प्रांत रह गया और आजादी के बाद प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
कितने किलोमीटर में है उत्तर प्रदेश राज्य
सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। वहीं, पूरे भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश के कुल जिले
उत्तर प्रदेश के कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं। ये 75 जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं, जो कि चार संभागों में विभाजित हैं। इन चार संभागों में कुल 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
पूर्व से पश्चिम तक प्रदेश की कुल लंबाई
अब हम यह जान लेते हैं कि पूर्व से पश्चिम तक उत्तर प्रदेश की कुल कितनी लंबाई हैं, तो आपको बता दें कि यह कुल 650 किलोमीटर है, जो कि बलिया से लेकर शामली तक है।
आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से सीमा
उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व दिल्ली शामिल है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation