भारत का लोकतंत्र इसकी नींव है और हर राज्य की विधानसभा इसका मजबूत स्तंभ है। हर पांच सालों में इलेक्शन होते हैं, ताकि राज्य और देश को सही प्रतिनिधि मिल सके। बिहार में साल 2025 के अंत तक विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरो-सोरो से अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। आप अगर बिहार के निवासी है और इस साल वोट देने वाले हैं, तो यह जानना आपका हक है कि बिहार में कितने सीटों पर चुनाव होने वाले हैं? बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं और साल 2025 के चुनाव में कौन-सी नई सुविधाएं मिलेंगी।
जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार का माहौल भी राजनीतिक बनता जा रहा है। लोकतांत्रिक शासन प्रणाली राज्यों में बिहार एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। बिहार में 2 सदन है विधानसभा और राज्य विधान परिषद। अब आपके मन में एक सवाल तो जरूर आया होगा कि बिहार में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद की कुल कितनी सीटें हैं? तो आइए जानते हैं-
बिहार की राजनीतिक
संस्कृति से लेकर भाषा और रीति-रिवाजों तक बिहार जितना दिलचस्प है, उतनी ही दिलचस्प है यहां कि राजनीति। वैसे तो बिहार में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बोल-बाला है, लेकिन अन्य क्षेत्रीय दस भी यहां अपना वर्चस्व रखते हैं।
बिहार की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां
बिहार विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियां शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें भारतीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी। इन क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों का भी बोल-बाला बढ़ रहा है। इसके साथ ही अब जनसुराज्य पार्टी भी नए नए दल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।
बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद की कुल सीटें
कुल विधानसभा सीटें | 243 |
बिहार विधान परिषद सीटें | 75 |
बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। यह भारत के उन राज्यों में से एक है जहां राजनीतिक गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय रहती हैं। इन 243 सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव जनता के वोटों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से होता है और सीधे जनता के वोटों के जरिए ही जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। बिहार विधान सभा द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का एक अंग है। इसका दूसरा सदन "बिहार विधान परिषद" है, जिसके सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं।
विधान परिषद में कितनी सीटें होती है?
बिहार की विधानसभा को द्विसदनीय बनाया गया है, जिसका दूसरा सदन बिहार विधान परिषद है। इसके अंतर्गत सदस्यों को अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है, जिसमें कुल 75 सीटें होते हैं।
बिहार लोकसभा में कितनी सीटें हैं?
वर्तमान समय में बिहार में लोकसभा के कुल 40 सीटे है। हर 5 साल में बिहार से 40 चुने गए सांसद दिल्ली जाते हैं और संसद में अपनी छाप छोड़ते हैं।
बिहार राज्यसभा में कितनी सीटें हैं?
बात अगर बिहार में राज्यसभा सीटों की करें तो कुल 16 सीटें राज्यसभा की है।
बिहार 2025 चुनाव में क्या होंगी नई सुविधाएं?
चुनाव आयोग हर बार कुछ नई तकनीक और सुविधाएँ जोड़ता है ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो। 2025 के चुनावों में प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
ई-वोटर स्लिप डाउनलोड सुविधा: मतदाता मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बूथ बनाए जा सकते हैं।
डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदान के लिए अभियान चलाए जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation