विश्व स्तर पर पासपोर्ट इंडेक्स जारी करने वाली संस्था हेनले एंड पार्टनर्स (Henley and Partners) ने हाल ही में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग जारी की है. इस रैंक में एशियाई देश सिंगापुर ने पहला स्थान हासिल किया है. यह रैंक वीज़ा-मुक्त एक्सेस के आधार पर तैयार की जाती है जिसका अर्थ यह है कि उस देश के नागरिक कितने देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर के नागरिकों को रिकॉर्ड 195 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर वीज़ा-मुक्त यात्रा की आजादी है जो सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली बनाता है. यहां हम भारत की रैंक की भी चर्चा करेंगे. इस रिपोर्ट में हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के लगभग सभी प्रमुख देशों की रैंकिग जारी की है.
दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट:
इस साल का हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर ने फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं इस लिस्ट में जर्मनी, इटली, जापान, फ्रांस और स्पेन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है.
क्या है रैंकिंग का मानक:
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की मदद से आप वैश्विक यात्रा पर बहुत ही विस्तार से प्रकाश डालता है. इस रैंक में देशों की रैंक की गणना करने के लिए इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डेटा का उपयोग करता है.
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट:
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में सिंगापुर जहां पहले स्थान पर है तो वहीं फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है. साथ ही तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और फ़िनलैंड सहित 9 देश है जिनका फ्री वीसा एक्सेस 191 देशों का है.
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट लिस्ट | ||
रैंक | देश का नाम | वीजा फ्री एक्सेस |
1 | सिंगापुर | 195 |
2 | फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन | 192 |
3 | ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन | 191 |
4 | बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम | 190 |
5 | ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल | 189 |
6 | ग्रीस, पोलैंड | 188 |
7 | कनाडा, चॆक गणराज्य, हंगरी, माल्टा | 187 |
8 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 186 |
9 | एस्टोनिया, लिथुआनिया, यूएई | 185 |
10 | आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया | 184 |
भारत की क्या है रैंक:
इस साल भारत की रैंक में दो स्थानों की गिरावट दर्ज की गयी है. भात का पिछले साल इस रैंकिंग में 80वां था लेकिन भारत इस बार 82वें स्थान पर पहुंच गया है. यहां हम भारत के पिछले 10 साल के हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के बारें में बता रहे है जिसे आप देख सकते है.
वर्ष | रैंक |
2024 | 82वां |
2023 | 80वां |
2022 | 87वां |
2021 | 81वां |
2020 | 82वां |
2019 | 82वां |
2018 | 81वां |
2017 | 87वां |
2016 | 85वां |
2015 | 88वां |
वीजा फ्री किन देशों की यात्रा कर सकते है भारतीय:
भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने वाले देशों की बात करें तो इसमें दुनिया के 58 देश शामिल है जिनकी लिस्ट यहां नीचे दी गयी है जिसे आप देख सकते है-
भारतीयों को वीजा फ्री एक्सेस देने वाले देश | |
अंगोला | मलेशिया |
बारबाडोस | मालदीव |
भूटान | मार्शल द्वीप |
बोलिविया | मॉरिटानिया |
ब्रिटिश वर्जिन द्वीप | मॉरीशस |
बुरुंडी | माइक्रोनेशिया |
कंबोडिया | मॉन्टसेराट |
केप वर्डे द्वीप | मोज़ाम्बिक |
कोमोरोज द्वीप | म्यांमार |
कुक द्वीप | नेपाल |
जिबूती | नीयू |
डोमिनिका | पलाऊ द्वीप |
इथियोपिया | क़तर |
फिजी | रवांडा |
ग्रेनेडा | समोआ |
गिनी-बिसाऊ | सेनेगल |
हैती | सेशेल्स |
इंडोनेशिया | सिएरा लियोन |
ईरान | सोमालिया |
जमैका | श्रीलंका |
जोर्डन | सेंट किट्स और नेविस |
कजाखस्तान | सेंट लूसिया |
केन्या | सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स |
किरिबाती | तंजानिया |
लाओस | थाईलैंड |
मकाओ (एसएआर चीन) | तिमोर-लेस्ते |
मेडागास्कर | त्रिनिदाद और टोबैगो |
वनुआटू | तुवालु |
ज़िम्बाब्वे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation