This is an archived article last updated on Apr 25, 2025. The information may be outdated.

कहां से निकलती है सिंधु नदी और भारत में कहां से होता है इसका प्रवेश, जानें

Last Updated: Apr 25, 2025, 19:51 IST

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत सरकार की ओर से सिंधु नदी जल समझौता सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में भारत की प्रमुख नदियों में शामिल सिंधु नदी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इस लेख में हम सिंधु जल समझौता जानने के साथ-साथ  सिंधु नदी का उद्गम और इसके भारत में प्रवेश व प्रवाह के बारे में जानेंगे। 

सिंधु नदी कहां से निकलती है
सिंधु नदी कहां से निकलती है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए बॉर्डर, वीजा व सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया है। सिंधु नदी भारत और पाकिस्तान में बहने वाली प्रमुख नदी है। ऐसे में यह नदी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इस लेख में हम जानेंगे कि सिंधु नदी कहां से निकलती है और इसका पूरा रूट क्या है। 

क्या है सिंधु जल समझौता

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि सिंधु जल समझौता क्या है। सिंधु जल समझौता, 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से किया गया एक जल-बंटवारा समझौता है। इस समझौते के तहत, सिंधु नदी प्रणाली की छह नदियों के पानी का बंटवारा किया गया है।

इसमें पूर्वी नदियों में शामिल रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी को भारत को आवंटित किया गया है। वहीं, पश्चिमी नदियों में शामिल सिंधु, झेलम और चिनाब नदी के पानी को पाकिस्तान को आवंटित किया गया है। समझौते के तहत यह तय किया गया था कि भारत पश्चिमी नदियों के पानी का सीमित उपयोग कर सकता है। इसके तहत सिंचाई और बिजली उत्पादन जैसे गैर-उपभोग्य उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। 

कहां से निकलती है सिंधु नदी

सिंधु नदी के उद्गम की बात करें, तो, यह तिब्बत (चीन) में कैलाश पर्वत श्रृंखला के उत्तरी ढलानों में मानसरोवर झील के पास स्थित बोखर चू नामक ग्लेशियर के निकट माना जाता है। तिब्बत में स्थानीय लोग इसे 'सिंगी खंबन' या 'शेर का मुख' के नाम से भी जानते हैं। 

भारत में कहां से प्रवेश करती है सिंधु नदी

सिंधु नदी तिब्बत से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद  उत्तर-पश्चिम दिशा में बहती हुई भारत के लद्दाख क्षेत्र में प्रवेश करती है। यह लद्दाख सीमा को पार करते हुए जम्मू-कश्मीर में गिलगित के पास एक गोर्ज का निर्माण करते हुए दार्दिस्तान क्षेत्र में चिल्लर के पास पाकिस्तान में प्रवेश करती है।

कितनी है सिंधु नदी की कुल लंबाई 

सिंधु नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 2880 किलोमीटर लंबी है। इसमें से 1114 किलोमीटर की यात्रा यह भारत में पूरी करती है। वहीं, पूरी सिंधु नदी प्रणाली की बात करें, तो यह 11,65,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की यात्रा करती है। इसमें से 3,21,000 के अधिक वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में यह भारत में यात्रा करती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेःं किस शहर को बोला जाता है ‘उत्तर भारत का फलों का कटोरा’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2025, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News