भारत में किस शहर को कहा जाता है पूर्व का स्कॉटलैंड, जानें

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग विशेषता है। इन विशेषताओं में स्थानीय उत्पादों से लेकर भौगोलिक सरंचना तक शामिल है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को हम पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में  जानेंगे।  

May 15, 2024, 17:33 IST
पूर्व का स्कॉटलैंड
पूर्व का स्कॉटलैंड

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग विशेषता है। इन विशेषताओं में स्थानीय उत्पादों से लेकर भौगोलिक सरंचना तक शामिल है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष बनाती है।

आपने स्कॉटलैंड के बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा, जो कि अपने यहां की प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को हम पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

किस राज्य में है पूर्व का स्कॉटलैंड

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत के किस राज्य में पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला शहर स्थित है ? आपको बता दें कि यह शहर उत्तर-पूर्वी भारत के मेघालय में स्थित है। 

किस शहर को कहा जाता है पूर्व का स्कॉटलैंड

अब सवाल है कि भारत में किस शहर को हम पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं, तो इसका जवाब मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग है।

क्यों कहा जाता है पूर्व का स्कॉटलैंड 

स्कॉटलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। कुछ इसी तरह का नजारा हमें स्कॉटलैंड में भी देखने को मिलता है। यहां हरियाली की चादर के बीच झरनों का शोर शिलांग आने वाले पर्यटकों को सुकून देता है। साथ ही पहाड़ों की सुदूर वादियां और लंबे-लंबे वृक्ष इसे अद्भुत और रमणीय स्थल बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि भारत के इस शहर को हम पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। 

शिलांग में पर्यटन के लिए प्रमुख स्थल 

-शिलांग पीक- यह शिलांग का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊंचाई 1965 मीटर है। यहां से पूरे शिलांग को निहारा जा सकता है।

-एलिफेंट फॉल्स- एलिफेंट फॉल्स शिलांग का प्रमुख झरना है। इसके साथ कई छोटे-छोटे झरने भी मौजूद हैं। इन झरनों में से एक झरने के साथ नीचे उतरकर झील तक भी पहुंचा जाता है।

-लेडी हैदरी पार्क- यह पार्क यहां के प्रमुख पार्कों में से एक है, जो कि विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित है। इसमें एक छोटा चिड़ियाघर होने के साथ-साथ तितलियों का एक संग्रहालय भी मौजूद है।

-कैलांग रॉक-यह एक बड़ी चट्टान है, जिसका कुल व्यास 1000 फुट है। इसे भी देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं।

-मीठा झरना-शिलांग में एक प्रसिद्ध मीठा झरना भी है, जो कि एकदम सीधा झरना है। बरसात के मौसम में इस झरने की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। 

पढ़ेंः भारत में किस जिले को कहा जाता है झीलों का जिला, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News