दुनिया में कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 है। हालांकि, इसमें से केवल 193 देश ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के रूप में शामिल हैं। सबसे अधिक देशों की बात करें, तो ये अफ्रीका में हैं, जिनकी कुल संख्या 54 है। वहीं, एशिया में कुल 48 देश हैं।
हर देश की अपनी संस्कृति, विशेषता और विविधता है। कुछ देश अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, जिनमें एक देश का नाम स्वीट्जरलैंड है, जो कि खुली वादियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा कौन-सा देश है, जिसे मध्य-पूर्व का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है।
क्यों दिया जाता है उपनाम
अब सवाल है कि कुछ देशों को अन्य देशों का नाम क्यों दिया जाता है ? आपको बता दें कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ देशों को अन्य देशों के उपनाम दिए जाते हैं, जिससे देश में पर्यटन बढ़े और आर्थिक विकास को रफ्तार मिले।
किस देश को कहा जाता है मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड
अब सवाल है कि किस देश को मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है, तो आपको बता दें कि भूमध्यसागर के पूर्वी छोर पर स्थित लेबनान देश को मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लेबनान में ऐसी क्या बात है, जो इसे मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है। आपको बता दें कि यहां स्वीट्जरलैंड की एल्प्स पहाड़ियों की तरह यहां खूबसूरत पहाड़ियां मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां कई विंटर स्पोर्ट्स भी मौजूद हैं, जिससे इसे मध्य पूर्व का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है। यहां हर साल सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
बैंकिंग के लिए जाना जाता है लेबनान
लेबनान देश को उसके यहां की बैंकिंग पॉलिसी के लिए जाना जाता है। यहां मध्य पूर्व देशों के लोगों के बैंक खाते खुले हुए हैं। इस वजह से इस देश को बैंकिंग हब भी कहा जाता है।
चॉकलेट के लिए भी है मशहूर
लेबनान को वहां मिलने वाली चॉकलेट के लिए भी जाना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर चॉकेलट इंडस्ट्री मौजूद है। ऐसे में यहां विभिन्न प्रकार की चॉकलेट का उत्पादन होता है।
लेबनान का इतिहास
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 8 सितंबर, 1944 को लेबनान को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी। उस समय लेबनान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका को सूचित किया था कि लेबनान संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके नागरिकों के मौजूदा अधिकारों को पूरी तरह से मान्यता देगा। साथ ही नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः किस राज्य को कहा जाता है ‘भारत का गहना’, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation