This is an archived article last updated on Apr 26, 2025. The information may be outdated.

भारत का ऐसा जिला, जहां मौजूद हैं दो देशों के रेलवे स्टेशन

Last Updated: Apr 26, 2025, 18:28 IST

भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। प्रतिदिन रेलवे में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले में भारत समेत पड़ोसी देश का रेलवे स्टेशन मौजूद है, यदि नहीं,तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और रेल नेटवर्क है। रेलवे में 67 हजार से अधिक किलोमीटर का नेटवर्क है। इस नेटवर्क पर प्रतिदिन 13 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जो कि हजारों रेलवे स्टेशनों से गुजरती हैं।

इन ट्रेनों में प्रतिदिन 2.5 करोड़ से अधिक यात्री सफर करते हैं। आपने अलग-अलग जिलों में मौजूद भारतीय रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस जिले में भारतीय समेत पड़ोसी देश का रेलवे स्टेशन मौजूद है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन 

भारत में 7349 रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। इन स्टेशनों में हॉल्ट से लेकर टर्मिनल और जंक्शन तक शामिल हैं, जिनसे विभिन्न दिशाओं में ट्रेनों का संचालन किया जाता है। 

किस जिले में हैं दो देशों के रेलवे स्टेशन 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस जिले में दो देशों के रेलवे स्टेशन मौजूद हैं। आपको बता दें कि बिहार का मधुबनी जिला, ऐसा जिला है, जहां दो देशों के रेलवे स्टेशन देखने को मिलते हैं। 

किस पड़ोसी देश का है रेलवे स्टेशन 

बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में पड़ोसी देश नेपाल का रेलवे स्टेशन मौजूद है। इन दोनों रेलवे स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। 

भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन 

आपको बता दें कि नेपाल के मधुबनी जिले में स्थित यह रेलवे स्टेशन भारत की ओर से आखिरी रेलवे स्टेशन है। इसके बाद पड़ोसी देश की सीमा लगती है। ऐसे में यहां नेपाल का रेलवे स्टेशन बनाया गया है। भारत और नेपाल के कई यात्री इन स्टेशनों से माध्यम से यात्रा करते हैं। 

कड़ी जांच के बाद कर सकते हैं सफर 

भारत से नेपाल और नेपाल से भारत तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ता है। यहां यात्रियों के सभी सामान व दस्तावेज की जांच करने के बाद ही पड़ोसी देश के रेलवे स्टेशन में प्रवेश दिया जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः कहां से निकलती है सिंधु नदी और भारत में कहां से होता है इसका प्रवेश, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 26, 2025, 18:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News