This is an archived article last updated on Feb 1, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्वांचल का प्रवेश द्वार, जानें

Last Updated: Feb 1, 2024, 20:09 IST

उत्तर प्रदेश भारत मे सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में दर्ज की गई जनगणना में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह राज्य भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी पहचान और विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला पूर्वांचल का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

पूर्वांचल का प्रवेश द्वार
पूर्वांचल का प्रवेश द्वार

उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में हुई जनगणना में यहां की आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी।

हालांकि, वर्तमान के आंकड़ों के मुताबिक, यहां की जनसंख्या करीब 24 करोड़ हो गई है। वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला पूर्वांचल का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल कौन-सा है, जानें



भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। पहले पायदान पर राजस्थान है, जो कि 32 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य भारत का कुल 7.33 फीसदी हिस्सा है। उत्तर प्रदेश 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके साथ ही यह सबसेे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।

 

कितने जिलों वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, यहां कुल 17 नगर निगम, 437 नगर पंचायत और 198 नगर पालिका परिषद(2018 के आंकड़ों के अनुसार) हैं

 

कौन-सा जिला है पूर्वांचल का प्रवेश द्वार

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला पूर्वांचल का प्रवेश द्वार कहा जाता है। आपको बता दें कि प्रदेश का बाराबंकी जिला पूर्वांचल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है

क्या होता है पूर्वांचल

अब यहां पर पूर्वांचल को समझना भी जरूरी है। दरअसल, पूर्वांचल उत्तर और मध्य भारत का हिस्सा है, जो कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र पर स्थित है। इसके उत्तर में नेपाल, पूर्व में बिहार, पश्चिम में अवध क्षेत्र और दक्षिण में मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र है। 

 

इस नाम से भी जाना जाता है यह जिला

उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला पूर्वांचल का प्रवेश द्वार के साथ-साथ देवा नगर के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि, इस जिले में प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार मौजूद है, जिसे हम देवा शरीफ और शंहशाहे अवध के रूप में भी जानते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 11, 2023, 12:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News