पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनका केवल चौथा IPL मैच था और उन्होंने दूसरी बार साबित कर दिया कि वह एक खास प्रतिभा हैं।
उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 7 चौके जड़े और खासकर मथीशा पथिराना के 13वें ओवर में 22 रन ठोकते हुए शतक पूरा किया। हालांकि, वह 103 रन (42 गेंद) पर नूर अहमद का शिकार बने, लेकिन मैदान छोड़ते समय डगआउट से उन्हें खड़े होकर तालियों से सम्मान मिला।
IPL 2025 Schedule, Teams: Final मैच लोकेशन, पूरा शेड्यूल और वेन्यू यहां देखें
IPL 2025 Points Table: कौन सी टीम Top पर, किसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? देखें Team Standings
भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज़ शतक:
प्रियांश का यह शतक IPL इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे तेज़ शतक है। उनसे तेज़ शतक सिर्फ यूसुफ पठान ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में बनाया था।
पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले चौथे IPL बल्लेबाज़
प्रियांश आर्य ने इस मुकाबले में एक और खास रिकॉर्ड बनाया। वह IPL में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने यह कमाल खलील अहमद की गेंद पर तीसरे मैन के ऊपर छक्का मारकर किया।
पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले IPL बल्लेबाज़:
- नमन ओझा vs KKR, डरबन, 2009
- विराट कोहली vs RR, बेंगलुरु, 2019
- फिल सॉल्ट vs MI, कोलकाता, 2024
- प्रियांश आर्य vs CSK, मुल्लांपुर, 2025
अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा IPL में बनाए गए शतक:
प्रियांश आर्य ने एक और उपलब्धि अपने नाम की – वह IPL में शतक बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं। अब तक यह कारनामा करने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज़:
- शॉन मार्श (KXIP) vs RR, 2008
- मनीष पांडे (RCB) vs DEC, 2009
- पॉल वाल्थाटी (KXIP) vs CSK, 2011
- देवदत्त पडिक्कल (RCB) vs RR, 2021
- रजत पाटीदार (RCB) vs LSG, 2022
- यशस्वी जायसवाल (RR) vs MI, 2022
- प्रभसिमरन सिंह (PBKS) vs DC, 2023
- प्रियांश आर्य (PBKS) vs CSK, 2025*
नई सनसनी प्रियांश आर्य:
दिल्ली के इस 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उन्होंने इस निवेश को पूरी तरह सार्थक साबित कर दिया है। उनकी यह पारी ना सिर्फ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रही, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर भी छा गई।
यह भी देखें:
IPL 2025 की ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज पास? देखें टॉप 10 कंटेंडर्स
IPL का एक मैच हारने पर टीम मालिक को होता है कितना घाटा, ये रहा डेटा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation