हाल ही में भारत के पड़ोसी देश यानि कि श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री के रूप में हरिनी अमरसूर्या ने शपथ ली है। वह ऐसी दूसरी महिला नेता बन गई है। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम व विज्ञान और प्रोद्योगिकी का कार्यभार सौंपा गया है।
उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से महिला प्रधानमंत्रियों के नाम एक बार फिर चर्चाओं में शामिल है। इस कड़ी में क्या आप दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री
दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री की बात करें, तो वह सिरीमावो भंडारनायके थीं। उन्हें सिरीमावो बंदरनाइक के नाम से जाना जाता था।
किस देश की प्रधानमंत्री थीं
सिरीमावो भंडारनायके श्रीलंका की प्रधानमंत्री थीं। साल 1960 में जब वह श्रीलंका(तब सिलोन) की प्रधानमंत्री बनी थीं, तो दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। साल 1960 से 1969 तक वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी की अध्यक्ष रहीं थीं। वह तीन बार प्रधानमंत्री के पद पर रही हैं।
भंडारनायके का परिचय
सिंहली कंडियन कुलीन परिवार में जन्मी भंडारनायके की शिक्षा कैथोलिक में हुई थी। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई पूरी की। हालांकि, वह जीवनभर बौद्ध बनी रहीं और सिंहली के साथ-साथ अंग्रेजी भी बोलती थीं।
वह शुरू से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही। उन्होंने अपने पति एस.डब्लू.आर.डी. भंडारनायके की मेजबानी करते हुए, जिन्होंने 1951 में समाजवादी एसएलएफपी की स्थापना की और 1956 में प्रधानमंत्री बने, उन्होंने एक अनौपचारिक सलाहकार के रूप में उनका विश्वास जीता। उन्होंने महिलाओं के भी कई सामाजिक कार्य किए।
पति की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम
1959 में भंडारनायके के पति की हत्या हो गई, जिसके बाद विपक्ष में कुछ समय के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा भंडारनायके ने अध्यक्ष के रूप में कमानी संभाली। उन्होंने अपनी पार्टी को सरकार में वापस किया और जुलाई 1960 के चुनाव में प्रधानमंत्री डुडले सेनानायके की यूएनपी को हराया।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री
भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। वह साल 1966 में पहली बार प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने 1966 से 1977 व 1980 से 1984 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। हालांकि, साल 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है मेले का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation