This is an archived article last updated on Oct 6, 2023. The information may be outdated.

दुनिया के 7 सबसे बड़े देश कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Oct 6, 2023, 19:17 IST

विश्व में कुल 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि 2 गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं। हर देश की अपनी खासियत और भौगोलिक क्षेत्र है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि विश्व के सात सबसे बड़े देश कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम विश्व के सात सबसे बड़े देश और उनकी राजधानियों के बारे में जानेंगे। 

दुनिया के 7 सबसे बड़े देश
दुनिया के 7 सबसे बड़े देश

विश्व में यदि कुल देशों की बात करें, तो कुल देशों की संख्या 195 हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र में शामिल हैं, जबकि दो अन्य देश इसके सदस्य नहीं हैं। यह दो देश वेटिकन और फिलिस्तीन हैं, जो कि ऑब्जर्वर देश हैं।

विश्व के भूगोल में सबसे बड़े महाद्वीप यानि कि एशिया में कल 48 देश हैं, जबकि अफ्रीका में 54, उत्तरी अमेरिका में दो लैटिन अमेरिका में 33, यूरोप में 44 और ओशिनिया में दो देश हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के सात सबसे बड़े देश कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Egg City, जानें

 

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश

दुनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश रूस है, जो की एक यूरोपीय देश है। यूरोप महाद्वीप में भी यह देश सबसे बड़ा देश है। इसके साथ ही 16 देश की सीमाएं इस देश के साथ लगती हैं। वहीं, दुनिया में सबसे ताकतवर देश में से एक देश रूस भी है। रूस की राजधानी की बात करें, तो इसकी राजधानी मॉस्को है। साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 14 करोड़ 34 लाख थी।

क्षेत्रफल- 17,075,400 वर्ग किमी



विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश

विश्व के दूसरे सबसे बड़े देश की बात करें, तो वह कनाडा है, जिसकी राजधानी ओटावा है। कनाडा देश उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर स्थित एक प्रमुख देश है, जो कि कागज के उत्पादन के लिए विश्व भर में जाना जाता है।

यहां पर सबसे अधिक कागज का उत्पादन होता है, जिसके लिए मॉन्ट्रियल शहर मशहूर है। आपको बता दें कि कनाडा देश एक ऐसा देश है, जिसकी पूरी दुनिया में सबसे लंबी तटीय रेखा भी है। 

क्षेत्रफल-99,84,670 वर्ग किमी

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश

विश्व के तीसरे सबसे बड़े देश की बात करें, तो वह संयुक्त राज्य अमेरिका है, जो कि 50 राज्यों से मिलकर बना है। इस देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी है। वहीं, यह देश उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर स्थित है। 

क्षेत्रफल-98,26,675 वर्ग किमी

 

विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश

विश्व के चौथे सबसे बड़े देश की बात करें, तो वह एशिया महाद्वीप पर स्थित चीन देश है, जो कि गेहूं, कपास, चाय, चावल और तंबाकू के उत्पादन के लिए विश्व में प्रथम स्थान पर है। यह देश भारत के बाद सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इस देश की राजधानी की बात करें, तो बीजिंग इस देश की राजधानी है।

क्षेत्रफल-95,98,094 वर्ग किमी

विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश

विश्व के पांचवें सबसे बड़े देश की बात करें, तो यह देश ब्राजील है, जो कि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर स्थित है। ब्राजील कोको उत्पादन के लिए विश्व भर में जाना जाता है और यहां की काफी विश्व भर में प्रसिद्ध है। ब्राजील की राजधानी की बात करें, तो वह ब्राज़ीलिया है। 

क्षेत्रफल-85,14,877 वर्ग किमी

विश्व का छठा सबसे बड़ा देश

विश्व के छठे सबसे बड़े देश की बात करें, तो वह ऑस्ट्रेलिया है। यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप भी है। ऑस्ट्रेलिया प्रमुख रूप से मेरिनो ऊन के लिए जाना जाता है। यहां पर मूंग की चट्टानें भी प्रमुख रूप से पाई जाती हैं। 

क्षेत्रफल-76,17,930 वर्ग किमी

सातवां सबसे बड़ा देश

विश्व के सातवें सबसे बड़े देश की बात करें, तो वह देश भारत है, जो कि एशिया महाद्वीप पर स्थित है। जनसंख्या के हिसाब से भारत अब पहले पायदान पर आ गया है। विविधताओं और अनूठी परंपरा वाले भारत देश के हर शहर की अपनी कहानी और समृद्ध इतिहास है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 5, 2023, 19:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News