साल 2024 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। साल खत्म होने के साथ ही पीछे कुछ खट्टी-मीठी यादें रह गई हैं। इन यादों में भारत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल रही हैं, जिन्हें अलग-अलग वजहों से गूगल पर सबसे अधिख खोजा गया है। इस लेख में हम ऐसे ही टॉप 10 भारतीय लोगों की लिस्ट देखेंगे, जिन्हें लोगों ने खूब सर्च किया है। कौन-से हैं वे लोग और क्या रही सर्च की वजह, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
गूगल पर सर्च किए गए टॉप 10 भारतीय लोग
रैंक | नाम |
1 | विनेश फोगाट |
2 | नीतिश कुमार |
3 | चिराग पासवान |
4 | हार्दिक पाण्ड्या |
5 | पवन कल्याण |
6 | शशांक सिंह |
7 | पूनम पाण्डेय |
8 | राधिका मर्चेंट |
9 | अभिषेक शर्मा |
10 | लक्ष्य सेन |
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक मुकाबले में सिर्फ 100 ग्राम वजन की वजह से अयोग्य घोषित कर दी गई थी। ऐसे में वह गोल्ड मेडल की रेस भी बाहर हो गई थी।
नीतिश कुमार
नीतिश कुमार की पार्टी जनता दल(यूनाइटेड) द्वारा लोकसभा चुनाव में बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया गया। इससे उनकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई। समर्थकों द्वारा उन्हें फीनिक्स के रूप में देखा गया।
चिराग पासवान
चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को मजबूत किया। साथ ही, बीजेपी के साथ गठबंधन पर भी मुहर लगाई। उन्होंने बिहार में चुनावी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया।
हार्दिक पाण्ड्या
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशजनक रहा, जिससे उनके और रोहित शर्मा के बीच मतभेदों की चर्चाओं को जोर मिला। साल 2024 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ महत्त्वपूर्ण 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे भारतीय टीम को जीत मिली। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें "प्लेयर ऑफ द मैच" का पुरस्कार दिलाया।
पवन कल्याण
जून 2024 में पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी पार्टी जन सेना पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। चुनाव में उन्होंने पिथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से 70,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
शशांक सिंह
आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट में शशांक को 5.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जिससे वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। साथ ही, उन्होंने 2024 के आईपीएल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था।
पूनम पाण्डेय
इस साल पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने खुद एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि वह जीवित हैं। इसे सोशल मीडिया कैंपने का हिस्सा बताया गया।
राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी ने 2024 में भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक का दर्जा प्राप्त किया था। इस शादी की लागत लगभग 6500 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 484 रन बनाए थे, जिससे खेल जगत में उन्हें नई पहचान मिली थी।
लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच था। वह यहां तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।
पढ़ेंः साल 2024 में Google पर टॉप सर्च में रहे ये टॉपिक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation