आगरे का लाल किला : मुगलकाल की प्रसिद्ध रचना

आगरे का किला, जिसे आगरे का लाल किला  भी कहा जाता है, आगरा में स्थित एक किला है, जिसे 1983 ई. में युनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया | यमुना नदी के किनारे और ताजमहल से 2.5 किमी. दूर स्थित आगरे के लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1565 ई. में कराया था | आगरे का लाल किला 380,000 वर्ग मी. (94 एकड़) में अर्धवृत्ताकार रूप में फैला हुआ है |

Feb 24, 2016, 12:47 IST

आगरे का किला, जिसे आगरे का लाल किला भी कहा जाता है, आगरा में स्थित एक किला है, जिसे 1983 ई. में युनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया| यमुना नदी के किनारे और ताजमहल से 2.5 किमी. दूर स्थित आगरे के लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1565 ई. में कराया था| आगरे का लाल किला 380,000 वर्ग मी. (94 एकड़) में अर्धवृत्ताकार रूप में फैला हुआ है | इसमें चार दरवाजे हैं, जिनमें से दिल्ली की तरफ के दरवाजे को ‘दिल्ली दरवाजा’ या ‘दिल्ली गेट’ और लाहौर की तरफ वाले दरवाजे को ‘लाहौरी दरवाजा’ या ‘लाहौरी गेट’ कहा जाता है |

इसे लाल किला क्यों कहा जाता है ?

आगरे का लाल किला 380,000 वर्ग मी. (94 एकड़) में  फैला हुआ है, जिसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है | इसीलिए इसे लाल किला कहा जाता है | दिल्ली के लाल किले से अलग दर्शाने के लिए इसे ‘आगरे का लाल किला’ कहा जाता है |

आगरे के किले का निर्माण किसने कराया था ?

आगरे के किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने  कराया था, जिसमें बाद में उसके उत्तराधिकारियों ने भी कुछ निर्माण कार्य कराया, जैसे - शाहजहाँ ने इसमें मस्जिद का निर्माण कराया और औरंगजेब ने इसकी बाहरी प्राचीर का निर्माण कराया था |

आगरे के किले का निर्माण कब हुआ था ?

आगरे के किले का निर्माण 1565 ई. में किया गया था |

आगरे का किला किस नदी के किनारे स्थित है ?

आगरे के किले का निर्माण यमुना नदी के किनारे किया गया है |

आगरे के लाल किले का निर्माण क्यों किया गया था ?

आगरे के लाल किले का निर्माण अकबर ने सुरक्षा कारणों से किया था, क्योंकि उस समय आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी थी | बाद में जब मुगल साम्राज्य की राजधानी दिल्ली को बना दिया गया| बाद में शाहजहाँ ने इसका उपयोग महल के रूप किया | लेकिन  जब औरंगजेब बादशाह बना तो उसने अपने पिता शाहजहाँ को इस किले में कैद कर दिया | 

आगरे के किले के पास स्थित रेलवे स्टेशन कौन सी है ?

आगरे के किले के सबसे पास स्थित रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट है | इसके अलावा आगरा के किसी भी रेलवे स्टेशन पर उतरकर यहाँ पहुँचा जा सकता है |

आगरे का किला पर्यटकों के लिए कितने समय तक खुला रहता है ?

आगरे का किला पर्यटकों के लिए सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है |

आगरे के लाल किले का प्रवेश शुल्क कितना है ?

आगरे के लाल किले का प्रवेश शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए 20 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये है |

Image courtesy:commons.wikimedia.org

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News