हरियाणा भारत के उत्तर - पश्चिम में स्थित भारत का एक सम्पन्न राज्य है, जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है | इसका गठन 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब राज्य से अलग कर किया गया था | यह पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्यों तथा दिल्ली व चण्डीगढ़ संघशासित क्षेत्रों से घिरा हुआ है | यह भारत का सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य है |
Source: https://commons.wikimedia.org
हरियाणा : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 44,212 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 1 नवम्बर, 1966 |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 2.5 करोड़ |
4. प्रमुख भाषाएँ | हिंदी (हरियाणवी) व पंजाबी |
5. राजधानी | चण्डीगढ़ |
6. संसद सदस्य | लोकसभा-10 ,राज्य सभा-5 |
7. विधानमंडल | एकसदनीय (90 सीटें) |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | चण्डीगढ़ |
9. प्रमुख शहर | गुडगाँव, फरीदाबाद, पंचकुला, करनाल, पलवल, अंबाला, रोहतक, जींद, हिसार, यमुनानगर |
10. त्यौहार | लोहड़ी (जनवरी), बसंत पंचमी (जनवरी), बैशाखी (अप्रैल), दीपावली (अक्टूबर-नवम्बर), होली (मार्च-अप्रैल), दशहरा (अक्टूबर), कुरुक्षेत्र उत्सव (दिसंबर), पिंजोर विरासत उत्सव (दिसंबर) |
11. अर्थव्यवस्था | 76.110 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2014-15) | हरियाणा की अर्थव्यवस्था कृषि, विनिर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर आधारित है | |
12. साक्षरता | 76.60% |
13. जिले | 21 |
14. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 877 महिलाएं प्रति हजार पुरुष ( देश का न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य ) |
15. शिशु लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 830 लड़कियां/हजार लड़के |
16. प्रमुख लोक नृत्य | रास लीला, सांग, छठी, खोरिया, धमाल, घूमर, झूमर, लोर, गुग्गा, तीज, फाग, भंगड़ा, चौपाया, गिद्दा, स्वांग |
17. प्रमुख नदियाँ | यमुना, घग्गर, मारकंडा, साहिबी, दोहान, कृष्णावती, टंगरी |
18. प्रमुख खनिज | चुना पत्थर, स्लेट, डोलोमाइट, ग्रेफाइट, क्वार्ट्जाइट, चीनी मिट्टी |
19. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | बडकल झील, दमदमा झील, सोहना गर्म जल स्रोत, सुल्तानपुर राष्ट्रीय पार्क , हिसार, पानीपत, पिंजोर, रॉक गार्डन (चण्डीगढ़ ) |
20. जनघनत्व | 573 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
21. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (87.45%) ईसाई (0.19%) इस्लाम (7.02%) सिख (4.90%) जैन (0.2%) बौद्ध (0.02%) अन्य (0.2%) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation