एक ग्रह या तारे की परिक्रमा करने वाले चंद्रमा, ग्रह या मशीन को उपग्रह कहते हैं। उहादरण के लिए, पृथ्वी एक उपग्रह है क्योंकि यह सूर्य की परिक्रमा करती है। ऐसे ही, चंद्रमा भी एक उपग्रह है क्योंकि यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है। आमतौर पर, "उपग्रह" शब्द का प्रयोग एक ऐसी मशीन के लिए किया जाता है जिसे अंतरिक्ष में छोड़ा जाता है और वह पृथ्वी एवं अंतरिक्ष के अन्य वस्तुओं की परिक्रमा करता है। कई प्रकार के उपग्रह, जैसे– संचार उपग्रह, पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह, नौपरिवहन उपग्रह, वैज्ञानिक एवं अन्वेषण उपग्रह, प्रयोगात्मक उपग्रह, छोटे उपग्रह आदि हैं जिन्हें इसरो ने लॉन्च किया है।
क. संचार उपग्रहः गर्भ कक्षा (Geostationary orbit) में काम कर रहे नौ संचार उपग्रहों के साथ एशिया – प्रशांत क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट) सबसे बड़े घरेलू संचार उपग्रह प्रणालियों में से एक है। इंसैट– 1बी को शुरु करने के साथ 1983 में स्थापित की जाने वाली इस प्रणाली ने भारत के संचार क्षेत्र में प्रमुख क्रांति की शुरुआत की और बाद में इसे बनाए रखा। वर्तमान में काम कर रहे संचार उपग्रह हैं– इंनसैट– 3ए, इनसैट– 3सी, इनसैट– 3ई, इनसैट– 4ए, 4 सीआर, जीसैट– 8, जीसैट–10 और जीसैट– 12.
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की उपलब्धियां
संचार उपग्रहों की सूची:
उपग्रह का नाम | लॉन्च करने की तारीख | लॉन्च के समय द्रव्यमान | ऊर्जा | लॉन्च करने वाला वाहन |
---|---|---|---|---|
जीसैट–15 | 11 नवं. 2015 | 3164 किग्रा | सौर सरणी 6200 वाट देती है और तीन 100 AH लिथियम– आयन बैट्री लगी है। | अनुपलब्ध |
जीसैट -6 | 27 अगस्त 2015 | 2117 किग्रा | 3100 वाट बिजली बनाता है | अनुपलब्ध |
जीसैट-16 | 07 दिसंबर 2014 | 3181.6 किग्रा | सौर सरणी 6000 वॉट देती है और दो 180 AH लिथियम आयन बैट्री लगी है। | एरियन-5 VA-221 |
जीसैट-14 | 05 जनवरी 2014 | 1982 किग्रा | 2600 वाट | जीएसएलवी– डी5 |
जीसैट-7 | 30 अगस्त 2013 | 2650 किग्रा | 3,000 वाट | एरियन-5 VA-215 |
इनसैट-3डी | 26 जुलाई 2013 | 2060 किग्रा | 1164 वाट | एरियन-5 VA-214 |
जीसैट-10 | 29 सितं. 2012 | 3400 किग्रा | 6474 वाट | एरियन-5 VA-209 |
जीसैट-12 | 15 जुलाई 2011 | 1410 किग्रा | 1430 वाट | पीएसएलवी– सी– 17 |
जीसैट-12 | 15 जुलाई 2011 | 1410 किग्रा | 1430 वाट | पीएसएलवी– सी– 17 |
21 मई 2011 | 3093 किग्रा | 6242 वाट | एरियन-5 VA-202 | |
21 मई 2011 | 3093 किग्रा | 6242 वाट | एरियन-5 VA-202 | |
जीसैट-5पी | 25 दिसंबर 2010 | 2310 किग्रा | अनुपलब्ध | जीएसएलवी– एफ06 |
जीसैट-4 | 15 अप्रैल 2010 | 2220 किग्रा | अनुपलब्ध | जीएसएलवी– डी3 |
इनसैट– 4सीआर | 02 सितंबर 2007 | 2,130 किग्रा | 3000 वाट | जीएसएलवी– एफ04 |
इनसैट-4बी | 12 मार्च 2007 | 3025 किग्रा | 5859 वाट | एरियन 5 |
इनसैट-1 बी | 30 अगस्त 1983 | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | शटल [पैम– डी] |
इनसैट-1ए | 10 अप्रैल 1982 | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | डेल्टा |
ख. पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह (Earth Observation Satellites): 1988 में IRS-1A से शुरु करते हुए इसरो ने कई दूरसंवेदी उपग्रहों को लॉन्च किया। आज, भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जिसके पास काम सबसे अधिक दूरसंवेदी उपग्रह हैं। फिलहाल, ग्यारह चालू उपग्रह कक्षा में स्थित हैं– रिसोर्टसैट– 1 और 2, कार्टोसैट– 1, 2, 2ए, 2बी, रीसैट– 1और 2, ओशियनसैट–2, मेघ– ट्रॉपिक्स एवं सरल। देश के अलग– अलग उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने और वैश्विक उपयोग हेतु विविध स्थानिक, व्रणक्रमीय और लौकिक स्थिरता में आवश्यक आंकड़े प्रदान करने के लिए इन उपग्रहों में कई प्रकार के यंत्र लगाए गए हैं।
इन उपग्रहों से भेजे जाने वाले आंकड़े कृषि, जल संसाधन, शहरी नियोजन, ग्रामीण विकास, खनिज पूर्वेक्षण, पर्यावरण, वानिकी, सागर संसाधन और आपदा प्रबंधन को कवर करने वाले कई अनुप्रयोगों में इस्तेमाल किए जाते हैं।
पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रहों की सूची (List of Earth Observation Satellites):-
उपग्रह का नाम | लॉन्च करने की तारीख | लॉन्च के समय द्रव्यमान | ऊर्जा | लॉन्च वाहन |
---|---|---|---|---|
सरल | 25 फरवरी 2013 | 407 किग्रा | 906 वाट | पीएसएलवी–सी20 |
रीसैट-1 | 26 अप्रैल 2012 | 1858 किग्रा | 2200 वाट | पीएसएलवी–सी19 |
मेघ– ट्रॉपिक्स | 12 अक्टू. 2011 | 1000 किग्रा | 1325 वाट | पीएसएलवी–सी18 |
रिसोर्ससैट-2 | 20 अप्रैल 2011 | 1206 किग्रा | 1250 वाट | पीएसएलवी–सी16 |
कार्टोसैट- 2 बी | 12 जुलाई 2010 | 694 किग्रा | 930 वाट | पीएसएलवी–सी15 |
ओशियनसैट-2 | 23 सितं. 2009 | 960 किग्रा | 1360 वाट | पीएसएलवी–सी14 |
रीसैट-2 | 20 अप्रै. 2009 | 300 किग्रा | अनुपलब्ध | पीएसएलवी–सी12 |
भास्कर-II | 20 नवं. 1981 | 444 किग्रा | 47 वाट | सी-1 अंतर–ब्रह्मांडीय |
आरएस –डी1 | 31 मई 1981 | 38 किग्रा | 16 वाट | एसएलवी-3 |
07 जून 1979 | 442 किग्रा | 47 वाट | सी-1 अंतर–ब्रह्मांडीय |
ग. प्रयोगात्मक उपग्रह (Experimental Satellites):- इसरो ने मुख्य रूप से प्रयोग उद्देश्यों के लिए कई छोटे उपग्रह भी लॉन्च किए हैं। प्रयोगों में शामिल है रिमोट सेंसिंग, वायुमंडलीय अध्ययन, पेलोड विकास, कक्षा नियंत्रण, रिकवरी तकनीक आदि।
उपग्रह का नाम | लॉन्च करने की तारीख | लॉन्च के समय द्रव्यमान | ऊर्जा | लॉन्च वाहन |
---|---|---|---|---|
एसआरई– 1 | 10 जन. 2007 | 550 किग्रा | ||
एप्पल | 19 जन. 1981 | 670 किग्रा | 210 | एरियन-1 (वी-3) |
आरएस-1 | 18 जुला. 1980 | 35 किग्रा | 16 वाट | |
आरटीपी | 10 अग. 1979 | 35 किग्रा | ||
आर्यभट्ट | 19 अप्रैल1975 | 360 किग्रा | 46 वाट |
घ. नौपरिवहन उपग्रह (Navigation Satellite):- नागरिक उड्डयन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसरो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर जीपीएस सहायता प्राप्त भू संवर्धित नेविगेशन (GAGAN) प्रणाली स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। स्वदेशी प्रणाली पर आधारित स्थिति, नेविगेशन और समय पर सेवा प्रदान करने की उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु, इसरो क्षेत्रीय उपग्रह नेविगेशन प्रणाली जिसे भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) कहा जाएगा, की स्थापना करने जा रहा है।
(i) जीपीएस सहायताप्राप्त भू संवर्धित नेविगेशन (गगन) (GPS Aided GEO Augmented Navigation (GAGAN): यह उपग्रह आधारित संवर्धन प्रणाली (एसबीएएस) है जिसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ मिलकर कार्यान्वित किया गया है। गगन का मुख्य उद्देश्य नागरिक उड्डयन के लिए आवश्यक सटीकता एवं प्रमाणिकता के साथ उपग्रह आधारित नेविगेशन सेवा और भारतीय वायुक्षेत्र में बेहतर वायु यातायात प्रबंधन प्रदान करना है। यह प्रणाली अन्य अंतरराष्ट्रीय एसबीएएस प्रणालियों के साथ मिल कर काम कर सकेगी और क्षेत्रीय सीमाओं में अबाध नेविगेशन मुहैया कराएगी। गगन का सिग्नल– इन– स्पेस (एसआईएस) जीसैट–8 और जीसैट–10 के माध्यम से उपलब्ध है।
(ii) भारतीय क्षेत्रीय नेविदेशन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) (Indian Regional Navigation Satellite System (IRNSS): ) महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अनुप्रयोगों के लिए यह स्वतंत्र भारतीय उपग्रह आधारित स्थिति प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत और उसके पड़ोस के उपर विश्वसनीय स्थिति, नेविगेशन और समय पर सेवा प्रदान करना है। साथ ही उपयोगकर्ता को बेहतर सटीकता भी प्रदान करना इसका उद्देश्य है। आईआरएनएसएस मूल रूप से दो प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगाः
- मानक स्थिति सेवा (Standard Positioning Service–SPS)
- प्रतिबंधित सेवा (Restricted Service– RS)
नेविगेशन उपग्रहों की सूचीः
उपग्रह का नाम | लॉन्च करने की तारीख | लॉन्च के समय द्रव्यमान | ऊर्जा | लॉन्च वाहन |
---|---|---|---|---|
IRNSS-1E | 20 जन. 2016 | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | पीएसएलवी–सी31/ आईआरएनएसएस– 1ई |
IRNSS-1D | 28 मार्च 2015 | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | पीएसएलवी– सी27 |
IRNSS-1C | 10 नवं. 2014 | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध | अनुपलब्ध |
IRNSS-1B | 04 अप्रैल 2014 | 1432 किग्रा | 1660 वाट | पीएसएलवी– सी24 |
IRNSS-1A | 01 जुला. 2013 | 1425 किग्रा | 1660 W | पीएसएलवी– सी22 |
ड. वैज्ञानिक एवं अन्वेषण (Scientific & Exploration): भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में खगोलशास्त्र, खगोल–भौतिकी, ग्रहों और पृथ्वी विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान और सैद्धांतिक भौतिक शास्त्र जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान शामिल है। गुब्बारे, आवाज वाले रॉकेट, अंतरिक्ष के प्लेटफॉर्म और भू– स्थित सुविधाएं इन अनुसंधान प्रयासों का समर्थन करती हैं। वायुमंडलीय प्रयोगों के लिए आवाज वाले रॉकेटों की श्रृंखला उपलब्ध है। कई वैज्ञानिक उपकरण इन उपग्रहों पर लगाए जाते हैं खासकर आकाशीय एक्स– रे और गामा– रे विस्फोटों को भेजने के लिए।
वैज्ञानिक एवं अन्वेषण अंतरिक्षयानों की सूची (List of Scientific and exploration Spacecraft):
उपग्रह का नाम | लॉन्च करने की तारीख | लॉन्च के समय द्रव्यमान | ऊर्जा | लॉन्च वाहन |
---|---|---|---|---|
मार्स ऑर्बिटर मिशन अंतरिक्षयान – मंगलयान | 05 नवं. 2013 | 1337 किग्रा | 840 वाट | पीएसएलवी– सी25 |
चंद्रयान-1 | 22 अक्टू. 2008 | 1380 किग्रा | 700 वाट | पीएसएलवी– सी11 |
एसआरई-1 | 10 जन. 2007 | 550 किग्रा | अनुपलब्ध | पीएसएलवी– सी7 |
एसआरओएसएस– सी2 | 04 मई 1994 | 115 किग्रा | 45 वाट | संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (एएसएलवी) |
एसआरओएसएस– सी | 20 मई 1992 | 106.1 किग्रा | 45 वाट | संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (एएसएलवी) |
एसआरओएसएस– 1 | 24 मार्च 1987 | 150 किग्रा | 90 वाट | संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (एएसएलवी) |
स्रोतः www.isro.gov.in
भारत के परमाणु अनुसंधान में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी– बार्क) की भूमिका
Comments
All Comments (0)
Join the conversation