ब्लू ह्वेल इस ग्रह पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा पशु है। यह दुनिया के सभी महासागरों में पाया जाता है। आमतौर पर ये गर्मियों का महीना आर्कटिक में और सर्दियों में दक्षिणी (गर्म) सागरों में बिताते हैं। ब्लू ह्वेल बहुत ही पुराने जीवों में से है– ये पृथ्वी पर 540 लाख वर्षों से मौजूद हैं। 20 शताब्दी के पूर्वार्द्ध में जब मछुआरों ने बड़े पैमाने पर ब्लू ह्वेलों का शिकार करना शुरु किया था तो यह विलुत्प्राय होने की कगार पर पहुंच गईं थीं।
पानी में ब्लू ह्वेल
Image source:vdeleonlomax.weebly.com
ब्लू ह्वेल की शारीरिक रचना:
Image source:vdeleonlomax.weebly.com
ब्लू ह्वेल कहां पाई जाती हैं:
Image source:vdeleonlomax.weebly.com
ब्लू ह्वेल–तथ्यः
प्रजाति (Kingdom): | जंतु |
समुदाय (Phylum): | कोर्डेटा (Chordata) |
वर्ग (Class): | मैमेलिया (Mammalia) |
ऑर्डर (Order): | सीटेशीअ (Cetacea–तिमिवर्ग) |
परिवार (Family): | बलीनॉप्टेरिडीए (Balaenopteridae) |
श्रेणी(Genus) : | बलीनॉप्टेरा (Balaenoptera) |
वैज्ञानिक नाम (Scientific Name): | बालसेनोप्टेरा मसकुलस (Balsenoptera musculus) |
सामान्य नाम (Common Name) : | ब्लू ह्वेल |
अन्य नाम (Other Name(s)): | नदर्न, सदर्न, पिग्मी |
समूह (Group): | स्तनपायी |
प्रजातियों की सं.: | 3 |
स्थान: | दुनिया के महासागर |
आवास: | ध्रुवीय और उपोष्णकटिबंधीय जल |
रंग : | ग्रे, नीला, सफेद, काला |
त्वचा का प्रकार : | चिकनी |
आकार (लंबाई : | 25 मी- 30 मी (82.5 फुट – 100 फुट) |
वजन : | 100 टन – 160 टन (220,000 पाउंड– 352,000 पाउंड) |
सर्वोच्च गतिः | 30 मील/ घंटा |
आहार: | मांसाहारी |
शिकार: | क्रिल, क्रसटेशियन, छोटी मछलियां |
परभक्षी: | मनुष्य, किलर ह्वेल के बच्चे |
जीवनशैली : | दैनिक |
समूह का व्यवहार: | अकेला |
जीवनकाल : | 80-90 वर्ष |
यौन परिपक्वता की उम्र: | 10- 15 वर्ष |
गर्भावस्था अवधि: | 11 -12 माह |
एक बार में शिशु को जन्म देती है: | 1 |
युवा ह्वेल का नाम : | कैफ (Calf) |
दूध छुड़ाने की उम्रः | 8 माह |
संरक्षण स्थिति: | लुप्तप्राय |
अनुमानित आबादी: | 20,000 से कम |
सबसे अधिक खतरा: | जलवायु परिवर्तन |
सर्वाधिक विशिष्ट गुण: | गर्दन पर प्लीट्स और दो ब्लो–छिद्र |
मजेदार बात: | पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ी पशु |
ब्लू ह्वेल्स के बारे में अतिरिक्त रोचक बातें–
- ब्लू ह्वेल का वजन डायनासोर से भी अधिक होता है।
- इस ग्रह या पृथ्वी पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला जीव है ब्लू ह्वेल।
- मध्यम आकार का एक कुत्ता ब्लू ह्वेल की धमनियों पर बड़े आराम से चहलकदमी कर सकता है।
- ब्लू ह्वेल्स पानी के भीतर नीले रंग की और पानी की सतह पर ग्रे रंग की नजर आती है।
- तैरने के दौरान ब्लू ह्वेल्स सोती हैं। सोने के दौरान वे सिर्फ अपना आधा दिमाग इस्तेमाल करती हैं।
- करीब 100 लोग ब्लू ह्वेल के मुंह में समा सकते हैं और फिर भी, यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे छोटे पशुओं में से एक– क्रिल (झींगा की तरह अकशेरुकी जीव) को खाती हैं।
- ब्लू ह्वेल फिल्टर फीडर्स होते हैं। ये क्रिल के साथ बड़ी मात्रा में पानी पीते हैं और अपने भोजन को पानी से छान लेते हैं। दांतों की बजाए, उनके किरेटीन युक्त प्लेट्स (मनुष्यों के नाखून और बाल इसी पदार्थ से बने होते हैं) होते हैं जिन्हें "बलीन" कहते हैं, ये कंघी की तरह काम करते हैं, निगले गए पानी को बाहर करते हैं और क्रिल को मुंह में रहने देते हैं।
- ब्लू ह्वेल प्रतिदिन 4 से 6 टन क्रिल प्रतिदिन खाते हैं।
- ब्लू ह्वेल का हृदय मिनी कूपर (एक कार) के आकार जितना होता है।
- मादा ह्वेल एक वर्ष की गर्भावस्था के बाद एक शिशु को जन्म देती हैं। शिशु का वजन करीब 3 टन होता है।
- शिशु प्रतिदिन 100 गैलन दूध पीता है और उसका वजन प्रति घंटा 9 पाउंड (प्रति दिन 200 पाउंड) बढ़ता है।
- ह्वेल की लंबाई दो स्कूली बसों की लंबाई के बराबर होती है और इनका वजन 30 व्यस्क हाथियों के वजन जितना होता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation