पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास को अजोइक, पैलियोजोइक, मेसोजोइक, सेनोजोइक, और नियोजोइक नाम के पांच महाकल्पों में बांटा गया है| अजोइक महाकल्प सर्वाधिक प्राचीन महाकल्प है, जिसमें पृथ्वी पर किसी तरह का जीवन नहीं पाया जाता था|
महाकल्प (Era) | कल्प (Period) | युग (Epoch) | युग के प्रारम्भ होने का समय |
---|---|---|---|
अजोइक (Azoic) | ------ |
| ------- |
पैलियोजोइक (Palaeozoic) | प्राथमिक/ प्राइमरी (Primary) |
| 600 मिलियन वर्ष पूर्व |
मेसोजोइक (Mesozoic) | द्वितीयक/सेकेंडरी (Secondary) |
| 25 मिलियन वर्ष पूर्व |
सेनोजोइक (Cenozoic) | तृतीयक/टर्शियरी (Tertiary) |
| 70 मिलियन वर्ष पूर्व |
नियोजोइक (Neozoic) | चतुर्थक/क्वार्टनरी (Quaternary) | 1. प्लीस्टोसीन 2. होलोसीन (सर्वाधिक नवीन) | 1 मिलियन वर्ष पूर्व |
- महाद्वीप और महासागरों का निर्माण प्री-कैम्ब्रियन युग में हुआ था|
- महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के अनुसार प्रारम्भ में पृथ्वी का सम्पूर्ण स्थलखंड एक वृहद भूखंड के रूप में एकत्रित था, जिसे ‘पैंजिया’ कहा जाता है| पैंजिया के चारों तरफ विस्तृत जलीय भाग को ‘पैंथालासा’ कहा जाता है| पैंजिया का निर्माण अजोइक महाकल्प में हुआ था|
- कार्बनीफेरस युग में पैंजिया का विभाजन शुरू हो गया था| उत्प्लावक व गुरुत्वीय बल के कारण पैंजिया दो भागों में बंट गया| इसके उत्तरी भाग को ‘लारेंशिया’ और दक्षिणी भाग को ‘गोंडवानालैंड’ के नाम से जाना जाता था| इन दोनों भागों के मध्य पाये जाने वाले जलीय भाग को ‘टेथीस सागर’ के नाम से जाना जाता था|
- जुरैसिक युग में गोंडवानालैंड भी प्रायद्वीपीय भारत, मेडागास्कर, आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका भागों में विभाजित हो गया|
- सिलुरियन युग को रीढ़ वाले जीवों के युग के नाम से भी जाना जाता है|
- आधुनिक मानव या होमोसेपियंस की उत्पत्ति क्वार्टनरी युग में हुई थी|
- जुरैसिक को ‘डायनासोर का युग’ के नाम से भी जाना जाता है और क्रिटेशस युग में डायनासोर विलुप्त हो गए थे|
- स्थल पर जीवन की शुरुआत सिलुरियन युग में हुई थी|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation