बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानः भारत के राष्ट्रीय पशु की भूमि

Jul 11, 2016, 18:12 IST

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है। यह मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के विंध्य पर्वत पर स्थित है। वर्ष 1968 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान करीब 105 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला है। इस उद्यान में पूरे भारत में बाघों का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है |

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है। यह मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के विंध्य पर्वत पर स्थित है। वर्ष 1968 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान करीब 105 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला है। इस उद्यान में पूरे भारत में बाघों का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है |

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में नीलगाय:


बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के बारे में तथ्यः

  1. बांधवगढ़ को 1968 में उद्यान घोषित किया गया था। यह वह स्थान भी है जहां रीवा के प्रसिद्ध सफेद बाघ खोजे गए थे।
  2. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 105 वर्ग किमी के दायरे में फैला है।
  3. बांधवगढ़ नाम उमरिया क्षेत्र के सबसे प्रमुख पहाड़ी से लिया गया है।
  4. इस उद्यान में तेंदुए और हिरणों की विभिन्न प्रजातियों की सबसे बड़ी प्रजनन आबादी भी है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान: दुनिया के विख्यात एक ‘सींग वाले गैंडे का घर’

  1. उद्यान को तीन प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया है। ये हैं– ताल, मागदी औऱ बामेरा। इनमें से ताल क्षेत्र पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षक है क्योंकि यहां उन्हें बाघों को देखने का अवसर मिलता है।
  2. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में मिश्रित वनस्पति मिलती है। यहां लंबे –लंबे घासों की भूमि से लेकर घने साल के जंगल भी हैं और इसलिए यह अलग– अलग प्रकार के पशुओं और पक्षियों के लिए बिल्कुल सही आवास स्थान है।
  3. बाघों के अलावा अन्य आकर्षण में नीलगाय, चौसिंघा, चीतल, चिंकारा, जंगली सूअर और कभी–कभी लोमड़ी आते हैं।
  4. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पक्षियों की 250 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। तितलियों की करीब 80 प्रजातियां और सरीसृपों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं।
  5. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले कुछ ठेठ और अनूठे पक्षी इस प्रकार हैं–
  • लाल–हरे रंग के सिर वाला तोता (Plum-headed parakeet)
  • हरे रंग के सिर वाला बारबेट (Green-headed barbet)
  • नारंगी रंग के सिर वाली सारिका (Orange-headed thrush)
  • भूरे रंग के सिर वाला बारबेट (Brown-headed barbet) 
  • कॉपरस्मिथ बारबेट (Coppersmith barbet)
  • आम मैना (Common myna)
  • एलेक्जेंड्रीन तोता (Alexandrine parakeet)
  • भारतीय धूसर हॉर्नबिल ( Indian grey hornbill)
  • रॉक कबूतर (Rock pigeon)
  • कौआ (House crow)
  • कैरियन क्रो (Carrion crow)
  • करछिया बगुला (Little egret)
  • गाय बगुला (Cattle egret)
  • ग्रेट इग्रेट (Great egret)
  • ब्लैक ड्रॉन्गो (Black drongo)

बांधवगढ़ पर एक नजरः

क्षेत्रफलः 450 वर्ग किमी ( मुख्य क्षेत्रः 105 वर्ग किमी)

समुद्र तल से उंचाईः 800 मीटर
राज्यः मध्य प्रदेश

स्थानः मध्य भारत का विंध्य प्रवत श्रृंखला

तापमानः 42°सेल. से 2°सेल.

सालाना वर्षाः 1200 मिमी

जाने का सबसे अच्छा समयः फरवरी – जून (1 जुलाई – 15 अक्टूबर तक बंद रहता है)

यदि आप भारत में स्थित सभी विश्व विरासत स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे क्लिक करें ...

विश्व विरासत स्थल

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News