महाराष्ट्र भारत का पश्चिमी राज्य है, जिसकी स्थापना 1 मई, 1960 को बम्बई प्रान्त का विभाजन कर की गयी थी | इसका सबसे प्रमुख शहर मुंबई है, जिसे ‘भारत की आर्थिक राजधानी’, ‘सिटी ऑफ़ बॉलीवुड’, ‘गेटवे ऑफ़ इंडिया’ आदि नामों से भी जाना जाता है | महाराष्ट्र उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में तेलंगाना, कर्नाटक व गोवा और पश्चिम में गुजरात राज्य व अरब सागर से घिरा हुआ है | पश्चिमी घाट व दक्कन का पठार इसके भौगोलिक भाग हैं | विदर्भ व मराठवाड़ा भी महाराष्ट्र राज्य के उपभाग हैं |
महाराष्ट्र : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 307,713 वर्ग किमी. (क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य ) |
2. राज्य के रूप में गठन | 1 मई ,1960. |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 11.23 करोड़ |
4. प्रमुख भाषा | मराठी |
5. राजधानी | मुंबई |
6. संसद सदस्य | लोकसभा-48 ,राज्य सभा-19 |
7. विधानमंडल | द्विसदनीय (विधान सभा-279 सीटें, विधान परिषद् – 78 सीटें ) |
8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | मुंबई, नागपुर, पुणे, मनमाड, शोलापुर ,अकोला |
9. प्रमुख शहर | मुंबई, नागपुर, पुणे, मनमाड, शोलापुर ,अकोला, नासिक, रत्नागिरी, कोल्हापुर, औरंगाबाद |
10. त्यौहार | गणेश चतुर्थी, गुढ़ी पड़वा, पोला, दशहरा, दीपावली, मकर संक्रांति, नाग पंचमी, बाणगंगा उत्सव, एलीफेंटा उत्सव |
11. प्रमुख लोक नृत्य | तमाशा, लावनी |
12. अर्थव्यवस्था | 295.529 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था उद्योग और कृषि पर आधारित है| यहाँ के 65% कामगार कृषि में लगे हुए हैं | |
13. साक्षरता | 82.34% |
14. जिले | 36 |
15. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 929 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
16. शिशु-लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 894 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
17. प्रमुख नदियाँ | नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी, भीमा,कृष्णा |
18. प्रमुख खनिज | कोयला, लोहा, मैंगनीज, क्रोमाइट, बॉक्साइट, तेल एवं प्राकृतिक गैस |
19. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | पंढ़रपुर मंदिर, शिरडी मंदिर, त्रंबकेश्वर मंदिर, एलोरा व एलिफेंटा की गुफाएं, गेटवे ऑफ़ इंडिया, मुंबई, पंचगनी,कन्हेरी की गुफाएं,महाबलेश्वर, माथेरान, बांद्रा-वर्ली सी लिंक |
20. जनघनत्व | 365 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
21. सीमावर्ती राज्य | उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में तेलंगाना, कर्नाटक व गोवा और पश्चिम में गुजरात राज्य व दादर नागर हवेली संघ-शासित क्षेत्र |
22. उच्च न्यायालय | मुंबई |
Image Source: www.in4india.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation