मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं

Sep 20, 2016, 15:12 IST

प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है | इस सीमा को पार करना देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है | इन सीमाओं के निर्धारण का एक फायदा यह भी है कि देशों को यह बात पता होती है कि उन्हें कहां तक अपने राज्य की सीमा का विस्तार करना है | कुछ प्रमुख सीमाओं का वर्णन इस लेख में किया गया है |

प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है | इस सीमा को पार करना देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है | इन सीमाओं के निर्धारण का एक फायदा यह भी है कि देशों को यह बात पता होती है कि उन्हें कहां तक अपने राज्य की सीमा का विस्तार करना है | ऐसी ही कुछ प्रमुख सीमाओं का वर्णन इस लेख में किया गया है |

1. डूरंड रेखा (Durand Line): अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं| यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा है| इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था|

Image Source:www.samayantar.com

2. मैकमोहन रेखा (Macmahon Line): 700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था |

Image Source:www.haribhoomi.com

3. रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line): यह रेखा, भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है | यह सीमा 3310 किमी लम्बी है | 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था |

Image Source:www.haribhoomi.com

4. हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है | प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी |

5. मैनरहीन रेखा: सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है |

भारत में स्थित प्रमुख दर्रे

6. मैगीनाट रेखा (Maginot Line): फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है | यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है | इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था |

7. 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी| वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है |

8. 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक - ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।

हिमालय पर्वत श्रंखला का विभाजन या वर्गीकरण

9. 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel): यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है |

10. 1410 पश्चिमी देशांतर रेखा: यह अलास्का (USA)  और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है |

11. 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): यह उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।

12. ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): यह पूर्व जर्मनी त​था पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।

13. सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line): यह जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है |

भारत की खनिज पेटियाँ

भूगोल क्विज

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News