लोकसभा को भारतीय संसद का निम्न सदन या आम जनता का सदन कहा जाता है। लोक सभा वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष मतदान से चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के 2 प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है|
सभी भारतीय राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में लोकसभा सदस्यों की सूची
राज्य | लोकसभा सदस्यों की संख्या |
---|---|
80 | |
2. महाराष्ट्र | 48 |
3. पश्चिम बंगाल | 42 |
40 | |
5. तमिलनाडु | 39 |
29 | |
7. कर्नाटक | 28 |
8. गुजरात | 26 |
25 | |
25 | |
11. ओडिशा | 21 |
12. केरल | 20 |
17 | |
14. असम | 14 |
15. झारखण्ड | 14 |
16. पंजाब | 13 |
11 | |
10 | |
19. जम्मू एवं कश्मीर | 6 |
20. उत्तराखण्ड | 5 |
21. हिमाचल प्रदेश | 4 |
22. अरुणाचल प्रदेश | 2 |
23. गोवा | 2 |
24. मणिपुर | 2 |
25. मेघालय | 2 |
26. त्रिपुरा | 2 |
27. मिजोरम | 1 |
28. नागालैंड | 1 |
29. सिक्किम | 1 |
केन्द्रशासित प्रदेश | लोकसभा सदस्यों की संख्या |
1. दिल्ली | 7 |
2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह | 1 |
1 | |
4. दादरा एवं नागर हवेली | 1 |
5. दमन एवं दीव | 1 |
1 | |
7. पुदुचेरी | 1 |
कुल | 543 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation