स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें. हर प्रश्न पर उत्तर के साथ व्याख्या को भी अध्ययन करें. UPSC सिविल सेवा के उम्मीदवारों को विशेष रूप से इन सवालों को हल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहां चर्चा किए गए प्रश्नों की परीक्षा में पूछे जाने की उच्च संभावना है.
1. चौधरी अजीत सिंह कौन थे?
A. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे
B. राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख
C. पूर्व केंद्रीय मंत्री
D. उपरोक्त सभी
Ans: D
व्याख्या: चौधरी अजीत सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयंत चौधरी के पिता थे.
2. 11वें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 (11th Dadasaheb Phalke International Film Festival 2021) में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Jury) जीता?
A. Jungle Cry
B. Parasite
C. Angrezi Medium
D. Tanhaji: The Unsung Warrior
Ans: A
व्याख्या: सागर बैलेरी (Sagar Ballary) द्वारा निर्देशित Jungle Cry ने 11वें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 (11th Dadasaheb Phalke International Film Festival 2021) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Jury) जीता.
3. Glue Grant Scheme की घोषणा कब की गई थी?
A. बजट 2019-2020
B. बजट 2018-2019
C. बजट 2020-2021
D. बजट 2021-2022
Ans: D
व्याख्या: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-2022 पेश करते हुए Glue Grant Scheme की घोषणा की. उन्होंने भारत में एक उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया, जिसमें मानक-स्थापना, मान्यता, विनियमन और वित्त पोषण (Standard-setting, Accreditation, Regulation, and Funding) के लिए 4 अलग-अलग अंग शामिल होंगे.
4. किस मंत्रालय ने 'Using Glue Grant to develop Education hubs' पर वेबिनार आयोजित किया?
A. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology)
B. शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education)
C. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology)
D. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation)
Ans: B
व्याख्या: शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 'Using Glue Grant to develop Education hubs' पर एक वेबिनार का आयोजन किया. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.
5. दुनिया के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहाज (World's first Artificial Intelligence ship) का नाम क्या है?
A. Mayflower 400
B. HMHS Britannic
C. Friends of the Hunley
D. USS Essex
Ans: A
व्याख्या: Mayflower 400 दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहाज (World's first Artificial Intelligence ship) है.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 5 मई 2021
6. एम. के. स्टालिन (M.K. Stalin) किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. असम
D. पश्चिम बंगाल
Ans: B
व्याख्या: एम. के. स्टालिन (M.K. Stalin) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में 7 मई 2021 को सुबह 9 बजे चेन्नई के राजभवन, तमिलनाडु में शपथ लेंगे. 5 मई 2021 को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने DMK अध्यक्ष एम. के. स्टालिन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया.
7. तमिलनाडु में सबसे लंबे कार्यकाल तक रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. के. कामराज (K. Kamaraj)
B. एम. के. स्टालिन (M.K. Stalin)
C. जे. जयललिता (J. Jayalalithaa)
D. एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi)
Ans: D
व्याख्या: एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) तमिलनाडु के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं.
8. तमिलनाडु में सबसे कम कार्यकाल पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?
A. वी. एन. जानकी रामचंद्रन (V. N. Janaki Ramachandran)
B. ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam)
C. एडप्पादी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami)
D. एम. जी. रामचंद्रन (M. G. Ramachandran)
Ans: A
व्याख्या: वी. एन. जानकी रामचंद्रन (V. N. Janaki Ramachandran) तमिलनाडु के सबसे कम कार्यकाल के मुख्यमंत्री थे, जिनके कार्यालय में केवल 23 दिन थे.
9. भारत में पहले अभिनेता से मुख्यमंत्री कौन बने थे?
A. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)
B. एम. जी. रामचंद्रन (M. G. Ramachandran)
C. जे. जयललिता ( J. Jayalalithaa)
D. स्मृति ईरानी (Smriti Irani)
Ans: B
व्याख्या: एम. जी. रामचंद्रन (M. G. Ramachandran) भारत में पहले अभिनेता से मुख्यमंत्री बने थे.
10. तमिलनाडु का राज्यपाल कौन है?
A. सी. विद्यासागर राव (C. Vidyasagar Rao)
B. सुरजीत सिंह बरनाला (Surjit Singh Barnala)
C. बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit)
D. सादिक अली (Sadiq Ali)
Ans: C
व्याख्या: बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) तमिलनाडु के राज्यपाल हैं.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation