AISSEE Admission 2026: सैनिक स्कूल एडमिशन में रजिस्ट्रेशन का आज है आखिरी मौका, जल्द करें फीस जमा

Last Updated: Nov 10, 2025, 13:30 IST

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE 2026) के लिए रजिस्टर की लास्ट डेट कल यानी 9 नवंबर थी। परंतु, फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 नवंबर यानी आज रखी गई है। ऐसे में अब तक फॉर्म पूरा न कर पाने वाले तुरंत ही फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

sainik school admission 2026 fees submit last date
sainik school admission 2026 fees submit last date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सैनिक स्कूल (Sainik Schools) में एडमिशन लेने के लिए लास्ट डेट 9 नवंबर चुनी गई थी। सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने के लिए आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का कल यानी 9 नवंबर को लास्ट डे था। ऐसे में जिन माता पिता ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लिया है। परंतु, अभी तक फीस जमा नहीं करवाई, तो उनके पास आज का ही अंतिम मौका है। छात्र पुरी जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपडेट देखने के साथ फीस भी भरके फॉर्म को फील कर लें। 

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आज लास्ट डेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, AISSEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट आज ही है। इसके बाद, फीस जमा करने का लिंक बंद कर दिया जाएगा।

AISSEE 2026 रजिस्ट्रेशन फीस 

कैटेगरी 

फीस 

जनरल/रक्षा/भूतपूर्व सैनिक/ओबीसी (NCL)

₹ 850/-

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST)

₹ 700/-

AISSEE 2026 Correction Window: फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो कब खुलेगी?  

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अगर किसी छात्र से गलती हो जाती है, तो वह परेशान नहीं हो। NTA फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो को 12 से 14 नवंबर तक ओपन करेगा। फीस जमा करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए देखते हैं। 

  1. छात्र सबसे पहले, AISSEE की ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  2. फिर, एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर अपनी आईडी लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद अब 'Fee Payment' या 'Pay Registration Fee' लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी श्रेणी के अनुसार, बताए गए फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. फीस जमा होने के बाद, आपकी स्क्रीन पर कंफर्मेशन पेज खुलेगा। फिर, आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

AISSEE 2026 एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारी

सैनिक स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए यह एग्जाम देश भर में आयोजित किया जाता है। यहां एग्जाम से जुड़ी कुछ इंपोर्टेंट डेट्स दी गई है। आइए नजर डालते हैं।  

इवेंट

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

आज

फीस जमा करने की लास्ट डेट

आज

एडमिट कार्ड जारी होने की लास्ट डेट

जनवरी 2026

AISSEE 2026 एग्जाम की डेट 

जनवरी 2026

एग्जाम रिजल्ट 

फरवरी/मार्च 2026

Eligibility Criteria: छात्रों का एडमिशन 

सैनिक स्कूल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए बच्चों का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में जानें। 

कक्षा

छात्र की उम्र (01 अप्रैल 2026 तक)

6th 

10 से 12 वर्ष के बीच

9th 

13 से 15 वर्ष के बीच

यहां भी पढ़े: AISSEE 2026 Sainik School Admission: रजिस्ट्रेशन विंडो की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर, डायरेक्ट लिंक और जानकारी के लिए exams.nta.nic.in पर चेक करें अपडेट 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2025, 13:29 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News