Sainik School Admissions 2026 Last Date: आज बंद हो रहे हैं सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, तुरंत करें अप्लाई!

Akshara Verma
Last Updated: Oct 30, 2025, 12:11 IST

AISSEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज 30 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। छात्र exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर अभी रजिस्ट्रर करें।

Sainik School Admissions 2026: Class 6th & 9th Registration Closing Today
Sainik School Admissions 2026: Class 6th & 9th Registration Closing Today

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण सूचना है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने की लास्ट डेट आज, 30 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो रही है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो आज शाम 5:00 बजे तक ही खुली रहेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। जो छात्र देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाना चाहते हैं, वे बिना किसी देरी के तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर जल्द रजिस्टर करें।

AISSEE 2026: सैनिक स्कूलों में एडमिशन से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें। 

विवरण लास्ट डेट 
ऑनलाइन रजिस्टर करने की लास्ट डेट  30 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
फीस जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो 2 नवंबर 2025 से 4 नवंबर 2025
एंट्रेंस एग्जाम की संभावित डेट  जनवरी 2026
ऑफिशियल वेबसाइट  exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ 

Sainik School 2026 Category Wise Fees: कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस 

AISSEE 2026 के एंट्रेंस एग्जाम की एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित करी गई है, जो छात्रों को ऑनलाइन मोड में करनी होगी। 

कैटेगरी

एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी, डिफेंस और एक्स- सर्विसमैन

₹ 850/-

एस.सी (SC) और एस.टी (ST)

₹ 700/-

AISSEE 2026 Exam Pattern: सैनिक स्कूल एग्जाम का पैटर्न और टाइम टेबल 

सैनिक स्कूल AISSEE 2026 के एग्जाम पेन-एंड-पेपर यानि ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) भी शामिल होंगे। एग्जाम का पूरा टाइम टेबल जानने के लिए नीचे देंखे। 

कक्षा

एग्जाम की अवधि

एग्जाम का टाइम

कक्षा 6 

150 मिनट (2.5 घंटे)

दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कक्षा 9

180 मिनट (3 घंटे)

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

Steps to Apply for AISSEE 2026: एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?  

AISSEE 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. NTA AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'Registration for AISSEE-2026 Examination' लिंक पर क्लिक करें।

3. आवश्यक जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।

4. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

5. आवेदन पत्र में सभी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

6. दिए गए फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

7. फिर, ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फीस भरें। 

8. कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 


Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2025, 12:11 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News