सभी छात्र टॉपर स्टूडेंट्स के पढ़ने की रणनीति जानने के लिए उत्सुक होते हैं| किसी भी सफल छात्र की रणनीति में शामिल है सही तरीके से लक्ष्य की प्लानिंग, कठिन परिश्रम, किसी भी चीज़ को सिखने का प्रभावी तरीका आदि| दरअसल छात्रों के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि वह किस प्रकार इन रणनीतियों को शामिल कर अपने acadmics में अच्छे मार्क्स प्राप्त कर पाएं|
1 क्लास में एक्टिव रहना:
जब छात्र कक्षा में सचेत होकर टीचर की पढ़ाई बातों को सुनते हैं तो उनका कांसेप्ट काफी अच्छी तरह से उस टॉपिक पर क्लियर हो जाता है|
1 इफेक्टिव लिसनर को एग्जाम के लिए काफी महत्वपूर्ण पॉइंट्स मिल जाते हैं जो उनके लिए मददगार साबित होते हैं|
2. यदि आप एक सचेत छात्र हैं तो आप ऐसे कई पॉइंट्स के नोट्स बना सकते हैं जो बाद में अपने टीचर से अच्छी तरह समझ कर उस विषय पर कांसेप्ट और अच्छी कर सकते हैं|
3. यदि आप क्लास रूम में सचेत रहते हैं तो आपको अपना होमवर्क करने में भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा|
2. अपने शिक्षक से मदद लें :
कभी अपने शिक्षक से मदद लेने में संकोच न करें| जब भी आपको किसी भी टॉपिक को समझने में परेशानी हो उसपर अपने शिक्षक से चर्चा करें तथा उस टॉपिक पर अपनी पकड़ अच्छी बनाएं|
- यदि छात्रों को कुछ समझने में परेशानी हो रही है और वह उसे अपने टीचर से नहीं पूछते हैं तो आगे चल कर यदि उस विषय से जुड़े प्रश्न एग्जाम में आये तो आपको उसे हल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण आपके मार्क्स पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा|
3. दूसरों पर निर्भर ना रहें :
छात्रों को हमेशा अपने assingment होमवर्क आदि खुद से करने चाहिए| यदि आपको होमवर्क या कोई भी प्रोजेक्ट वर्क करने में परेशानी हो रही है तो आप अपने किसी दोस्त अभिभावक से उसे समझने में मदद ले सकते हैं| लेकिन कभी भी इन चीजों में अपने दोस्त या अभिभावक से सिर्फ इसे पूरा करने का सोच कर मदद न लें|
4. हमेशा अपना होमवर्क समय पर पूरा करें:
ज्यादातर छात्र अपने होमवर्क को बोझ समझते हैं या एक ऐसा काम जिसे किसी भी तरह बस पूरा करना है| जबकि हमेशा होमवर्क को गंभीरता से लेना चाहिए|
- ज्यादातर छात्र केवल अपना होमवर्क बस इसलिए करते हैं कि उन्हें स्कूल में टीचर से पनिशमेंट ना मिले या उनके मार्क्स ख़राब ना आए|
- छात्रों के लिए यह समझना बहुत आवश्यक है कि टीचर जो भी उन्हें होमवर्क दे रहें है उसे सही समय पर सही तरीके से करना बहुत ज़रूरी है|
5. प्रभावी तरीके से पढ़ना और सुनना :
अक्सर छात्र जब कुछ पढ़ रहे होते हैं तो वह उस टॉपिक को बस किसी भी तरह ख़तम करना चाहते हैं जबकि इसकी जगह उन्हें पढ़ते समय उस टॉपिक को ठीक तरीके से समझने की कोशिश भी करनी चाहिए ताकि उस टॉपिक पर उनकी मजबूत पकड़ बने|
- प्रभावी तरीके से नही पढ़ने से ना आप किसी भी विषय के बारे में अच्छे तरीके से जान सकते हैं ना उसे सही तरीके से समझ सकते हैं|
- बेहतर तरीके से समझने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि जब भी आप पढ़ने बैठे हमेशा मेन पॉइंट्स को नोट करते जाएँ ताकि आपको समझने में ज्यादा आसानी हो|
कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें
रटने से बचें :
कभी भी अपने उत्तर या किसी भी टॉपिक को एग्जाम के लिए रटने की जगह समझने की कोशिश करें| यदि आपने किसी चीज़ को समझने की जगह रट लिया है तो आप उस समय तो उसका उत्तर कर सकते हैं परन्तु जब वही प्रश्न एग्जाम में किसी और तरीके से आ जाए तो उसका उत्तर करने में शायद आप समर्थ ना हों| इसलिए हमेशा समझ कर पढ़ें ताकि प्रश्न कैसे भी हों आपका उस टॉपिक पर कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए|
छात्रों के पढ़ाई करने के कुछ खास तरीके
समय का सदुपयोग :
हमेशा अपने पढ़ाई का समय सुनिश्चित रखें| एक टाइम टेबल बनाएं और उसे सही तरीके से अपने दिनचर्या में फॉलो करें| अपने सभी विषय को अपने अनुसार समान रूप से पढ़ने का समय दें तथा साथ ही साथ खुद को फ्रेश रखने के लिए कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज़ पर भी अपना समय व्यतित करें|
अपने स्टडी डेस्क को ओर्गेनाइज़ रखें :
हमेशा अपने स्टडी रूम और स्टडी टेबल को सही तरीके से ओर्गेनाइज़ रखें| पढ़ने के समय हमेशा आपका रूम शांतिपूर्ण होना चाहिए| सभी चीजें सही तरीके से रूम में ओर्गेनाइज़ होनी चाहिए ताकि आप जब पढ़ रहें हों तो किसी भी चीज़ के लिए आपको बार-बार इधर-उधर जाने की ज़रूरत ना पड़े|
निष्कर्ष : ऊपर बताई बातों से यह बिलकुल स्पष्ट है कि छात्रों को अच्छे मार्क्स प्राप्त करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करने की ज़रूरत नहीं बस ज़रूरत है तो सही तरीके से एक जागरूक अध्ययन तथा समय का सही सदुपयोग करने की और बिना संकोच के शिक्षक से अपने सारे डाउट क्लियर कर आगे बढ़ने की|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation