This is an archived article last updated on Aug 11, 2025. The information may be outdated.

AAI Junior Executive Notification 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी मेंं कई पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, योग्यता जानें

Last Updated: Aug 11, 2025, 16:31 IST

AAI Junior Executive Notification 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपने गेट स्कोर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2025 से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।

AAI Junior Executive Notification 2025
AAI Junior Executive Notification 2025

AAI Junior Executive Vacancy 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) नेे विज्ञापन संख्या 09/2025/CHQ के अंतर्गत वैलिट GATE 2023, 2024, 2025 के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 976 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 28 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में वैध GATE स्कोर होना चाहिए। चयन प्रक्रिया GATE स्कोर मेरिट के आधार पर होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ सकते हैं। 

AAI Junior Executive Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए विवरणों को देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) 

पद का नाम 

जूनियर एग्जीक्यूटिव 

पदों की संख्या 

976 

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

आवेदन की तिथि  

28 अगस्त से 27 सितंबर 2025

आयु सीमा 

सरकारी नियमों के अनुसार

चयन प्रक्रिया 

  • शॉर्टलिस्टिंग

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

  • मेडिकल टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट

https://www.aai.aero/

AAI Junior Executive Notification 2025: रिक्त पदों की संख्या 

नीचे टेबल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के निकाले गए पदों की संख्या देख सकते हैं:

पोस्ट नाम

कुल रिक्तियां

जूनियर कार्यकारी (वास्तुकला)

11

जूनियर कार्यकारी (इंजीनियरिंग - सिविल)

199

जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल)

208

जूनियर कार्यकारी (इलेक्ट्रॉनिक्स)

527

जूनियर कार्यकारी (सूचना प्रौद्योगिकी)

31

कुल पदों की संख्या 

976

AAI Junior Executive Vacancy 2025: पदवार योग्यता और गेट विवरण

नीचे टेबल में पोस्ट का नाम, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:

पोस्ट नाम

शैक्षणिक योग्यता

गेट पेपर

गेट वर्ष

जूनियर कार्यकारी (आर्कटेक्चर)

आर्कटेक्चर में स्नातक की डिग्री + वास्तुकला परिषद में रजिस्ट्रेशन

वास्तुकला और योजना (UR)

2023 / 2024 / 2025

जूनियर कार्यकारी (इंजीनियरिंग - सिविल)

सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक

सिविल इंजीनियरिंग (CE)

2023 / 2024 / 2025

जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)

2023 / 2024 / 2025

जूनियर कार्यकारी (इलेक्ट्रॉनिक्स)

इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल में बीई/बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता)

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (EC)

2023 / 2024 / 2025

AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वैलिट GATE 2023, 2024, 2025 के माध्यम से उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Junior Executive Recruitment 2025 (Advt No. 09/2025/CHQ) पर जाएं। 

स्टेप 3 ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म को भरें। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

BFUHS Staff Nurse Vacancy 2025: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती

आवेदन शुल्क - संबंधित भर्ती के लिए जनरल /OBC/EWS उम्मीदवारों को 300 रुपये और SC/ST/PwD/महिला और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 11, 2025, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News