रसायन विज्ञानं एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसमे बड़ी विविधता है. इस विषय छात्रों को 3 पार्ट्स का अध्यन कतरना होता है. भौतिक रसायन, कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन में छात्रों कहीं समीकरणों को याद करना पड़ता है तो कहीं अभिक्रिया की मेकनिज्म को समझना पड़ता है.
आखिर इतनी विविधता वाले विषय को कैसे तेयार किया जाए? जैसा की हम जानते हैं कि अगर किसी चीज़ का हमको पैटर्न पता चल जाए तो उस कम को अच्छी तरह से करने के लिए हम एक सफल रणनीति बना लेते हैं. रसायन विज्ञान जैसे विषय को समझने के लिए भी इस विषय के एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत ज़रूरी है और इसी के लिए हम यहाँ इस लेख में
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12)में रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय का एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है.
इस विषय की मूल्यांकन योजना (Evaluation Scheme) के अनुसार 30 अंकों का एक प्रैक्टिकल एग्ज़ाम (Practical Exam) और 70 अंकों का एक सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Paper) अकादमिक सत्र के अंत में होता है.
70 अंकों के सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Exam) में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटें का समय मिलता है.
3 घंटों के आलावा विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलता है.
अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नहीं होती है.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) के रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय के प्रश्न पत्र का पैटर्न का कुछ इस प्रकार है –
प्रश्न पत्र में दो खण्ड (2 Sections) होते हैं (खंड I और खंड II):
खंड | अंक | समय |
खंड I - वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न | (35 × 1 Marks =)35 | 1 घंटे + 10 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड II - गैर वस्तुनिष्ठ (Non-Objective) प्रश्न | [(10 × 2 Marks) + (3 × 5 Marks)=] 35 | 2 घंटे + 05 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड I (Section I) की संपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है:
प्रश्नों के प्रकार (Types of Questions) | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
कुल प्रश्नों की संख्या (Total Number of Questions) | 35 |
कुल अंक (Total Marks) | 35 [1 अंक प्रति प्रश्न] |
खंड I को हल करने के लिए कुल समय | 1 घंटा + 10 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड I - में 35 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है. विद्यार्थियों को इन प्रश्नो के सही उत्तर ओo एमo आरo शीट पर (दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए) भरने होते हैं.
प्रश्न का सही उत्तर देने पर विद्यार्थी को पूरे अंक मिलते हैं और गलत उत्तर देने पर शुन्य अंक. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के गलत उत्तर देने पर अंक नही कटते हैं.
खंड II (Section II) की संपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है:
प्रश्नों के प्रकार (Types of Questions) | • लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Types Questions) • दीर्ध उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) |
कुल प्रश्नों की संख्या (Total Number of Questions) | • खंड II में 15 लघु उत्तरीय प्रश्न होते हैं जिनमे से विद्यार्थियों को कोई भी 10 प्रश्न हल करने होते हैं • खंड II में 3 दीर्ध उत्तरीय प्रश्न होते हैं और हर प्रश्न में एक वैकल्पिक प्रश्न होता है. विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से एक का ही उत्तर देना होता है.
|
कुल अंक (Total Marks) | 35 अंक 20 अंक (2 अंक प्रति लघु उत्तरीय प्रश्न) + 15 अंक (5 अंक प्रति लघु उत्तरीय प्रश्न) |
खंड II को हल करने के लिए कुल समय | 2 घंटें + 05 मिनट (अतिरिक्त) |
ऊपर दिया गया एग्जाम पैटर्न बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल पेपर्स पर आधारित है. ज़्यादा जानकारी के लिए इस विषय का सिलेबस और मॉडल पेपर देखना न भूलें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation